झांसी नगर निगम

झांसी नगर निगम में हुए तीन सौ करोड़ के घोटाला को लेकर जनांदोलन करेगी कांग्रेस : प्रदीप जैन

//

झांसी ।बुंदेलखंड के झांसी नगर निगम के महापौर बिहारी लाल आर्य द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर हुए 300 करोड़ रूपये के घोटाले की  बात कार्यकारिणी की बैठक में उठाने के बाद कांग्रेस ने इस मद्दे पर भाजपा, महापौर और नगर निगम के अधिकारियों को आड़े हाथ लेते हुए घोटाले की जांच कराने एवं  शामिल लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

यहां एक स्थानीय होटल में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जनता द्वारा चुने गये भाजपा के महापौर ने स्मार्ट सिटी के कार्यों में हुए 300 करोड़ के घोटाले को उजागर किया है। इस घोटाले से जुड़े लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर कराई जाये और श्वेत पत्र जारी किया जाये,अन्यथा कांग्रेस व्यापक जनांदोलन छेड़ेगी। इसे लेकर 21 दिसंबर को आयुक्त झांसी मण्डल  को ज्ञापन दिया जायेगा और महापौर का घेराव किया जायेगा। उन्होनें 5 जनवरी से क्रमिक अनशन और कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।

उन्होनें प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेन्स की घोषणा पर प्रहार करते हुए कहा कि झांसी में वर्तमान में डेढ़ दर्जन लाल बत्तियां है और पिछले 11वर्षो से नगर निगम में भाजपा का महापौर है। इस दौरान निगम में भ्रष्टाचार की बेल लगातार बढ़ती जा रही है,जिसका जीता जागता उदाहरण स्मार्ट सिटी में हुआ घोटाला है। जनता की मेहनत की कमाई से वसूले जा रहे हाउस टैक्स व वाटर टैक्स से अर्जित पैसा भ्रष्टाचारियों की जेब में जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत जितने भी काम हुए हैं  सभी में भ्रष्टाचार हुआ है। सीएम ग्रेड की सड़क , मंहगी  एलईडी लाईट, लक्ष्मी तालाब, आंतिया तालाब व नारायण बाग पर करोड़ों रुपये खर्च किये गये परंतु इनकी दशा में सुधार नही हो सका है। सॉलिड वेस्ट के नाम पर जनता से पैसा लिया जा रहा है लेकिन कचरा डम्प करने की कोई प्लानिंग नही है। बिजौली में बस्ती मे कचरा डाला जा रहा है। विरोध करने पर लोगों के मकान ध्वस्त करने का नोटिस थमाए जा रहे है।  सडकों पर लगी छतरियां, वॉटर ए टी एम शो पीस बने हुये है। बेट्री कारे व साइकिलें सडकों से नदारत है। 44 ओपेन जिम खोले गये थे जिनमें से अधिकांश बंद पड़ी हुई है। शमशान घाट मे विद्युत शव दाह गृह बनाया गया है लेकिन बिजली का कनेक्शन ही नही है। महंगी स्ट्रीट लाईटें बंद पड़ी है। होर्डिंग लगाने के नाम पर मनमानी की जा रही है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा, सीताराम यादव, अरविंद बब्लू, शैलेंद्र वर्मा शीलू, मजहर अली , अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य,शफीक अहमद मुन्ना व कार्तिकेय पटैरिया आदि मौजूद रहे।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भाजपा के लिए राजनीति व्यापार नहीं बल्कि एक मिशन है :स्वतंत्रदेव

Next Story

झांसी में शुरू हुआ पल्स पोलियो अभियान

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!