जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह

भाजपा के लिए राजनीति व्यापार नहीं बल्कि एक मिशन है :स्वतंत्रदेव

//

झांसी ।उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए  राजनीति कोई व्यापार नहीं बल्कि एक मिशन है और इसी के तहत सरकार काम करती है। इसका परिणाम है कि लोग लगातार पार्टी के साथ हैं महाराष्ट्र की जीत ने भी यह साबित कर दिया है।

 श्री सिंह ने यहां हर घर नल से जल योजना के तहत तीन ग्राम समूहों में योजना की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार गरीबों के कल्याण और सुशासन के लिए काम कर रही है और इसी कारण आम जनता, पार्टी के साथ है।  महाराष्ट्र में भी जनता ने विकास के नाम पर, नेतृत्व के नाम पर , किये गये काम और सुशासन के आधार पर वोट दिया है।

समाजवादी पार्टी  द्वारा भाजपा सरकार पर लगाये जा रहे आरोपों के जवाब में कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) जब जब प्रदेश में सत्ता में आयी गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया। चाहे 2027 का चुनाव हो या आगे कोई , यह पार्टी अब सत्ता में नहीं आने वाली इसलिए इसे नोटिस करना बेकार है। अब सत्ता में नहीं आने जा रही है ।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ़ भीमराव अंबेडकर का सपना मोदी सरकार कर रही है। बुंदेलखंड में कभी न पानी मिलता था और न खाना । आज घर घर पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है इतना ही नहीं न कोई भूखा रहे तथा न ही भूखा साेये ,इसका भी इंतजाम सरकार कर रही है।

प्रदेश में युवाओं को रोजगार न मिलने के सवाल को मंत्री ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सरकार  युवाओं को बिना किसी गारंटी के लोन मुहैया कराकर उनको स्वरोजगार मुहैया करा रही है। युवा न केवल स्वरोजगार कर रहे हैं बल्कि अन्यों को भी रोजगार दे रहे हैं। हाल ही में छह लाख युवाओं की नियुक्तियां की गयीं। प्रदेश में समूह की महिलाएं आसानी से सरकारी लोन हासिल कर आत्मनिर्भर बन रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार  धार्मिक स्थलों को विकसित करने का काम भी तेजी से कर रही है चाहे अयोध्या हो, वाराणसी हो,चित्रकूट हो या वृंदावन हो सभी का तेजी से विकास हो रहा है सुविधाएं बढ़ रहीं हैं इसलिए इन स्थानों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इन जगहों पर लोगों को काम मिल रहा है। मोदी-योगी सरकार के शासनकाल में जनता सुखी है और हमारे पक्ष में है।
संभल, बदांयू के बाद अन्य जगहों से भी मस्जिदों के नीचे मंदिर होने के बढ़ते दावों पर मंत्री ने कहा कि सरकार इसे देख रही है। लोकसभा चुनाव में जीतने के कारण सपा दंगा करा रही है। हमारी सरकार कहीं भेदभाव नहीं करती। किसी भी गांव में चले जाएं वोट हमें मिले या नहीं लेकिन भेदभाव रहित तरीके से अल्पसंख्यकों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तथा अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हमारी सरकार में सभी वर्ग मिलकर रह रहे हैं और सभी के कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है । भाजपा के लिए राजनीति व्यापार नहीं बल्कि मिशन है और हम इसी के लिए काम करते हैं।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

फसल बेचने में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर बबीना विधायक ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र

Next Story

झांसी नगर निगम में हुए तीन सौ करोड़ के घोटाला को लेकर जनांदोलन करेगी कांग्रेस : प्रदीप जैन

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!