पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट

झांसी: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, छह कामगार हुए घायल

//
झांसी 01 अक्टूबर । बुंदेलखंड में झांसी के समथर थानाक्षेत्र में जंगल के इलाके में अवैध रूप से चलायी जा रही एक पटाखा फैक्ट्री में आज हुए विस्फोट में झुलसकर छह  कामगार घायल हो गये।
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार समथर कस्बे में बाहरी इलाके में जंगलों के बीच अवैध रूप से चलायी जा रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है।
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपीआरए) गोपीनाथ सोनी ने बताया कि बन्ने खां नामक व्यक्ति जिसके पास केवल पटाखों की बिक्री का लाइसेंस था ,उसके द्वारा कस्बे के बाहर जंगलों के बीच अवैध रूप से एक पटाखा फैक्ट्री बनायी गयी थी। अवैध रूप से चलायी जा रही इसी फैक्ट्री में आज हुए विस्फोट में छह कामगार जख्मी हो गये। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी बन्ने खां को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ उचित धाराओं में मामला पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करायी जा रही है।
वैभव  सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मानसिक रोगी मां ने रेता ढाई साल की बच्ची का गला

Next Story

संचारी रोग अभियान की रैली को जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Latest from Jhansi

error: Content is protected !!