विश्व पर्यटन दिवस 2024

विश्व पर्यटन दिवस पर उत्तर प्रदेश में झांसी होगा आकर्षण का केंद्र

//
झांसी 27 सितंबर । विश्व पर्यटन दिवस 2024 में उत्तर प्रदेश में मुख्य आयोजन आज बुंदेलखंड की धरती झांसी पर होने जा रहा है ,जहां बुंदेलखंड के पर्यटन के साथ यहां की संस्कृति और प्राकृतिक संपदा को उभारने का मौका मिलेगा।
विश्व पर्यटन दिवस 2024
यहां दीनदयाल सभागार में होने जा रहे मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह हिस्सा लेंगे । पर्यटन मंत्री लगभग एक घंटे तक इस कार्यक्रम की शोभा बढायेंगे और इस दौरान वह बुंदेलखंड की लोककला, संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और यहां पर्यटन के विकास की संभावनाओं को जानेंगे।
विश्व पर्यटन दिवस 2024
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी कीर्ति ने बताया कि झांसी में आज पर्यटन दिवस पर प्रदेश स्तरीय आयोजन होने जा रहा है,इस अवसर पर झांसी में दिन भर विविध आयोजन की धूम रहेगी। सभागार में पर्यटन मंत्री के साथ प्रशासनिक अमला और जनप्रतिनिधियों के साथ बुंदेली लोककला-संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और पर्यटन की संभावनाओं पर मंथन होगा।
विश्व पर्यटन दिवस 2024
पर्यटन दिवस पर बुंदेली राई नृत्य, आल्हा गायन और नयी दिल्ली के म्यूजिकल बैंड “ रिदम” के द्वारा मुक्ताकाशी मंंच पर विशेष प्रस्तुतियां दी जायेंगी। सुश्री कीर्ति ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर झांसी के मु्क्ताकाशी मंच पर “ उत्तर प्रदेश व्यंजन उत्सव – चटखारो का मेला, यूपी है अलबेला ” का भी आयेाजन किया जायेगा। मुक्ताकाशी मंच पर शाम छह बजे से साढे नौ बजे तक एक दिन का वृहद मेला आयोजित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में  सांसद अनुराग शर्मा, महापौर बिहारी लाल आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, मऊरानीपुरविधायक रश्मि आर्य, एमएलसी रमा निरंजन, डॉ़  बाबू  लाल तिवारी और रामतीर्थ सिंघल भी मौजूद रहेंगे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अर्थी को कंधा देने को लेकर हुए विवाद में परिजनों के बीच जबरदस्त मारपीट

Next Story

राजस्थान के जैसे ही बुंदेलखंड के किलों के भी विकास का हो रहा प्रयास: जयवीर सिंह

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)