सात अपराधी गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते हुए पुलिस ने धरे सात अपराधी

//
झांसी 13 अगस्त ।बुंदेलखंड में जनपद झांसी के पूंछ  थाना क्षेत्र में  पुलिस टीम ने आज 07 अपराधियों को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया ।
सात अपराधी गिरफ्तार
 पुलिस ने जराहकलां रोड से जराहकलां की ओर एक बाबुल के पेड़ के पास डकैती की योजना बनाते 7 आरोपियों को पकड़ा है ।  इन अपराधियों पर पूंछ थाना में पहले भी डकैती के मामले दर्ज हैं जिनमें इन लोगों ने परचून की दुकान और कई अन्य दुकानों पर डकैती की थी । गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से 7 जिंदा कारतूस, 3 अवैध तमंचे एक ऑटो ,दो प्लास्टिक की बोरियों में किराने के समान और चोरी के 6,420 रुपए  बरामद किए गए हैं ।
क्षेत्राधिकारी  (सीओ) हरिमोहन सिंह  ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में झांसी निवासी हेमंत करी ,सलीम खान , जालौन निवासी मोहित कुमार, विक्की कुरैशी ,भोले कुरेशी ,समीर अंसारी और मऊरानीपुर निवासी रईस खान  है । अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सपा का पीडीए जागरूकता और सदस्यता अभियान प्रारंभ

Next Story

कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने में छात्रों की अहम भूमिका : डॉ सुधा शर्मा

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!