कैदी की मौत

ललितपुर जिला कारागार में कैदी की मौत

ललितपुर 28 मार्च । बुंदेलखंड के ललितपुर में गुरूवार को जिला कारागार में बंद कैदी की मौत हो गई।

कोतवाली तालबेहट निवासी कैदी रगवर (36) बर्ष पुत्र सीताराम पर गैर इरादतन हत्या का मामला पंजीकृत कराया गया था और आरोपी को बीती 10 जनवरी को जिला कारागार भेजा गया था। रगवर तभी से कारागार में निरुद्ध था, बुधवार को  कारागार में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर गया था।

जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन ने उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान आज चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों व जेल प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सं, वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Next Story

झांसी कृषि विश्वविद्यालय में शुरू हुआ वैज्ञानिक-छात्र विमर्श

Latest from बुंदेलखंड

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!