चोरों पर पुलिस शिकंजा

झांसी:तीन शातिर चोरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, 10 लाख की बरामदगी

//
झांसी 18 जनवरी । झांसी के कोतवाली थानाक्षेत्र में एक घर को रात में निशाना बनाकर चोरी को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनके पास से चोरी किये गये माल  10 लाख की  शत प्रतिशत रिकवरी भी कर ली गयी है।
चोरों पर पुलिस शिकंजा
पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थानाक्षेत्र मे शारदा का बगीचा निवासी विनोद कुमार गुप्ता के घर कुछ शातिर चोरों ने 13 जनवरी को चोरी की घटना को अंजाम दिया था । इस संबंध में पीडित ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने चोरों की तलाश  में टीमें गठित कर इनकी धरपकड की कोशिश शुरू कर दी थी।
इसी क्रम में आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम ने आकाश उर्फ भोला यादव निवासी पंचवटी थाना कोतवाली, आशिक उफ कंजे निवासी शिवाजी नगर थाना नवाबाद और आमिर उर्फ चीपी निवासी नंदेश्वरी कालोनी थाना बबीना को गिरफ्तार किया।
चोरों पर पुलिस शिकंजा

उन्होंने बताया कि चोरों के पास से चुराया गया सारा का सारा माल और 315 बोर का एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिया गया है। इन सभी का अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है और विभिन्न थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं। तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है साथ ही जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ललितपुर: ट्रेन की चपेट में आकर गैंगमैन की मौत

Next Story

झांसी की सीमाओं के चेकिंग अभियान पर एसएसपी की है पैनी नजर

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!