रोजगार मेला

झांसी:जॉब फेयर में 76 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 47 का हुआ सेलेक्शन

/

झांसी 27 दिसम्बर, ।  झांसी के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेला और करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया, 47 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से सेलेक्शन किया। इस जॉब फेयर में कुल 76 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

04 नियोजकों ने अभ्यर्थियों का चयन किया

सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले 4 नियोजकों ने अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रिलायंस हेल्थ इंश्योरेंस झांसी, भारतीय जीवन बीमा निगम झांसी, बूसा मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ और फ्लिपकार्ट/ईकार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का इंटरव्यू और चयन किया गया।

करियर काउंसलिंग का आयोजन

झांसी के सहायक निदेशक सेवायोजन वसीम मोहम्मद ने बताया कि सेवायोजन विभाग ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए जॉब फेयर और करियर काउंसलिंग का आयोजन किया। इसमें 76 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और 47 अभ्यर्थियों का कंपनियों ने सेलेक्शन किया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में कोहरे का कहर: ट्रक से जा भिड़ी ट्रैवलर दो की मौत ,कई अन्य घायल

Next Story

केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में अयोध्या में चल रहा है सफाई अभियान

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!