अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

झांसी: अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

//

झांसी 23 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में झांसी के सकरार थानाक्षेत्र में  एक अधेड़ का शव खेत से बरामद होने से सनसनी फैल गयी है।

अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

पुलिस अधीक्षक नगर (एसपीसिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सकरार थानाक्षेत्र के जामन गांव निवासी रामप्रसाद (45) की हत्या कर दी गयी है।  इस बारे में  सूचना मिलने पर थाना पुलिस और सभी उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलित करा लिये गये हैं। शव को पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने रामप्रसाद की हत्या का शक जाहिर करते हुए गांव के ही चिंटू अहिरवार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।मामला दर्ज कर  आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

मृतक के पुत्र ने बताया कि 10 दिसंबर में एक कार्यक्रम के दौरान चिंटू अहिरवार मृतक की पत्नी का हाथ पकड़कर नाचने लगा था जिसका विरोध किया गया। इतना ही नहीं चिंटू को वहां से भगा भी दिया गया था। इसके बाद से चिंटू रामप्रसाद से दुश्मनी रखने लगा था। मृतक के पुत्र ने कहा कि चिंटू पर ही उन्हें शक है, इसके अलावा उसके पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

एसपी सिटी ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी-छतरपुर राजमार्ग पर वाहन आपस में टकराये, एक की मौत चार घायल

Next Story

न्यू एरा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने क्रिसमस के शुभ अवसर पर दी रंगारंग प्रस्तुतियां

Latest from Jhansi

आईजीआरएस निस्तारण में झांसी रेंज ने लगातार पांचवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

झांसी। जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध

error: Content is protected !!