रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह

योगी सरकार किसानों को अधिकाधिक लाभ देने के लिए कर रही है काम:नरेंद्र तोमर

//
झांसी 11 मार्च । उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को कहा कि समारोह में दिये गये 18 स्वर्ण पदकों में से 16 बेटियों को मिलना, देश के लिए बहुत शुभ संदेश है। बेटियां कृषि के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही है साथ ही प्रदेश की योगी सरकार परिस्थितियों का विश्लेषण कर किसानों को अधिकाधिक लाभ देने का काम कर रही है।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह
     विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा “ आज इस समारोह में कुल 18 स्वर्ण पदकों में से 16 लड़कियों के नाम रहे यह बेहद गौरव का विषय है। वीरांगना लक्ष्मीबाई की धरती पर ऐसे परिणाम निश्चित रूप से उनका प्रभाव है जिसके कारण हमारी बेटियां तेजी से प्रगति कर रहीं हैं। कभी हम पर बेटियों के लिए उपेक्षित भाव रखने का आरोप लगाया जाता था लेकिन  आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस ,बीएसएफ, सेना या वायुसेना, इसरो हो या फिर कृषि विज्ञान का क्षेत्र हो ,हर क्षेत्र में  हमारे देश की बहन -बेटियां अग्रणी भूमिका निभा रहीं हैं ,यह हम सभी के लिए प्रसन्नता और गर्व की बात है।”
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह
     बुंदेलखंड का क्षेत्र कभी पिछड़ा माना जाता था। पठारी क्षेत्र होने के कारण कृषि में भी पिछड़ी थी। एक समय इस क्षेत्र से पलायन की ही खबरे मुख्य रूप से छपतीं थीं लेकिन जब से उत्तर प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में आयी है ,पूरे प्रदेश में कृषि क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है।आज तिलहन हो, तिलहन हो, फलों की खेती, फूलों की खेती, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, सब्जी की खेती हो हर क्षेत्र में बुंदेलखंड ने कदम आगे बढाये हैं। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र,आईसीएआर के संस्थानों के साथ साथ इस कृषि विश्वविद्यालय के होने से बुंदेलखंड क्षेत्र को परिवर्तित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
     उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति और कृषि से जुड़े अन्य संस्थाओं के अधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा “ हमें इस क्षेत्र को चुनौती के रूप में लेना चाहिए ,जो बुंदेलखंड पलायन के लिए जाना जाता था उसे अब उन्नत खेती के लिए जाना जाना चाहिए। इस पर अनुसंधान करना, लोगों के बीच यह ज्ञान फैलानी, किसानी को उन्नत किसानी में बदलना, माइक्रो इरीगेशन जैसी योजनाओं से लोगों को जाेड़ना और इस क्षेत्र को फल,सब्जी और प्राकृतिक खेती का हब बनाने के लिए पूरी गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
     उन्होंने कहा कि अन्ना पशु समस्या को समाप्त करने के लिए ही सरकार प्राकृतिक खेती को अपनाने पर बल दे रही है। परिस्थितियों का विश्लेषण कर अधिकाधिक लाभ किसानों को देने का काम सरकारों को करना चाहिए और योगी सरकार इस ओर तेजी से काम कर रही है।
     श्री तोमर ने कहा कि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय प्रांगण में और चारा विकास संस्थाओं में अनेक नवीन संरचानाओं को लोर्कापण हुआ है और कई नये आयाम इस परिसर में जुड़े हैं। आज लगभग 214 से अधिक विद्यार्थी डिग्री लेकर कृषि के क्षेत्र में अपना जीवन शुरू करने जा रहे हैं यह बेहद महत्वपूर्ण है । उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में बुंदेलखंड जैविक खेती का हब बनेगा।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह
     इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने 105 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया। समारोह में कुलाधिपति डॉ़ पंजाब सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ़ हिमांशु पाठक,  कुलपति डॉ अशोक कुमार सिंह, झांसी सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, राम निरंजन और प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री रविंद्र शुक्ला सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफतार

Next Story

प्लाट की खुदाई में निकले चांदी के सिक्के, मचा हडकंप

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)