झांसी रेल मंडल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर झांसी मंडल में महिलाओं ने संभाली रेल संचालन की कमान

/
झांसी।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में महिला रेलकर्मियों ने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी दक्षता, नेतृत्व क्षमता और समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया।झांसी रेल मंडलमंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक झलक देखने को मिली। इस अवसर पर महिला संचालित दतिया रेलवे स्टेशन पर महिला दिवस के अवसर पर विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। स्टेशन को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा महिला कर्मचारियों और यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
झांसी रेल मंडलदतिया स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में महिला शक्ति के रूप में  मधु शर्मा,  ज्योति व्यास एवं अंकिता दिवगैयां द्वारा टिकटिंग कार्य का संचालन किया गया। वहीं स्टेशन संचालन में डीवाई .एसएस शिवानी आर्य ने पैनल संचालन की जिम्मेदारी संभाली और उनके साथ कांटेवाला कीर्ति ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

इसी क्रम में आर.पी.एफ. उप निरीक्षक उमा यादव, उप मुख्य टिकट निरीक्षक  वंदना मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा दतिया स्टेशन पर महिला यात्रियों को पुष्प भेंट कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही महिला यात्रियों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा रेल नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस पहल को यात्रियों द्वारा सराहा गया।

झांसी रेल मंडलअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गाड़ी संख्या 11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस का संचालन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ग्वालियर के मध्य पूरी तरह महिला रेलकर्मियों द्वारा किया गया। इस ट्रेन का संचालन लोको पायलट  कौशल्या देवी एवं सहायक लोको पायलट  दीप्ति द्वारा किया गया। ट्रेन के संचालन में महिला गार्ड, टीटीई एवं अन्य महिला रेलकर्मियों ने भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं और अपनी दक्षता व नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
झांसी रेल मंडलट्रेन के ग्वालियर स्टेशन पर आगमन के अवसर पर समस्त महिला कर्मीदल — रनिंग स्टाफ, चेकिंग स्टाफ तथा ट्रेन मैनेजर का स्टेशन डायरेक्टर, स्टेशन प्रबंधक ग्वालियर एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक ग्वालियर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान सभी महिला कर्मचारियों को स्वल्पाहार, स्मृतिचिन्ह एवं माल्यार्पण के साथ सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया।

साथ ही सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर अनिरुद्ध कुमार शुक्ला द्वारा महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए झण्डी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया।

झांसी रेल मंडलइस अवसर पर झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने समस्त महिला रेलकर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय रेल की प्रगति में महिला कर्मचारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने समर्पण, दक्षता और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से रेल सेवा के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से झांसी मंडल ने महिला सशक्तिकरण और समान सहभागिता का सशक्त संदेश दिया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी कृषि विश्वविद्यालय का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया धूमधाम से

Next Story

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जल सहेलियों का सम्मान, यमुना संरक्षण का लिया संकल्प

Latest from Jhansi