दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

//
झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के सीपरीबाजार थाना पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दुष्कर्म का आरोपी इंवेट मैनेजर हर्षवर्धन उर्फ पीटर श्रीवास्तव (38) निवासी भाण्डेर जिला दतिया मध्य प्रदेश को खोडन पुलिया नहर पटरी थाना सीपरी बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी इंवेट मैनेजर है और उसके साथ शादी तथा अन्य समारोहों में नृत्य के लिए जाने वाली युवती ने हर्षवर्धन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला पिछले शनिवार दर्ज कराया था। इसके बाद से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। वांछित को आज मुखबिर से मिली सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार हर्षवर्धन को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में कांवडियों का हुआ भव्य स्वागत,जमकर बरसाये गये फूल

Next Story

चयनित 64 युवक एवं 67 महिला मंगल दलों को किया गया खेल सामग्री का वितरण

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)