झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई  रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क शीतल जल वितरण सेवा प्रारंभ की गई

झांसी रेलवे स्टेशन पर स्काउट्स एंड गाइड के स्वयंसेवक यात्रियों को पिलाएंगे शीतल जल

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई  रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क शीतल जल वितरण सेवा प्रारंभ की गई। जल सेवा का शुभारंभ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झांसी के मुख्य जिला आयुक्त प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) द्वारा किया गया।

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई  रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क शीतल जल वितरण सेवा प्रारंभ की गई

स्काउट्स एंड गाइड के स्वयंसेवकों द्वारा यह जल सेवा 10.05.2025 से 14.06.2025 तक निरन्तर जारी रहेगी।

इस अवधि में स्काउट्स द्वारा रोजाना यात्रियों को निःशुल्क शीतल जल वितरित किया जाएगा। स्लीपर क्लास और अनारक्षित कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों को प्राथमिकता पर जल वितरित किया जाएगा। श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि स्काउट्स एंड गाइड की यह पहल बेहद सराहनीय है। यात्रियों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराने से उनके भीतर सेवा का भाव विकसित होगा।
 वीरांगना लक्ष्मीबाई  रेलवे स्टेशन
इस अवसर पर मुख्यालय आयुक्त (स्काउट)  सतीश कुमार निरंजन वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) झांसी, सहायक जिला आयुक्त स्काउट मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी झांसी, सहायक जिला आयुक्त (गाइड) सीमा तिवारी स्टेशन डायरेक्टर झांसी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट)  प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला सचिव  विवेक पुरवार, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट)  के के कुशवाहा सहित मण्डल के 50 सदस्य उपस्थित रहे।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 1,72,156 वादों का किया गया निपटारा

Next Story

बिना वैध कारण के अलार्म चेन पुलिंग करने वालों पर झांसी मंडल सख्त

Latest from बुंदेलखंड

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)