यातायात नियमों का करें पालन

“यातायात नियमों का करें पालन ,रहें सुरक्षित” प्रचार करते निकले वाहन

/

झांसी 01 नवंबर। उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में आज यातायात माह नवंबर -2022 का शुभारंभ हुआ और इस दौरान प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

यातायात नियमों का करें पालन

   यहां यातायात पुलिस कार्यालय में मुख्य अतिथि  पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र जोगेन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह (जनपद प्रभारी), पुलिस अधीक्षक नगर  राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात  अवनीश गौतम, क्षेत्राधिकारी नगर  राजेश कुमार राय तथा पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण तथा स्कूली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर यातायात माह नवंबर-2022 का शुभारंभ किया तथा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया।  

     वहां उपस्थित गणमान्य वाहन चालकों से यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन करने की अपील की गयी। यातायात माह नवंबर-2022 के दृष्टिगत जनपद में प्रचार वाहन के माध्यम से आम नागरिकों, वाहन स्वामियों, हाईवे के किनारे रहने वाले लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जायेगा। साथ ही साथ ट्रैक्टर चालकों, वाहन चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, स्कूल/कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना पर अंकुश लगाया जा सके। इस दौरान झाँसी पुलिस का प्रयास है कि संपूर्ण जनपद वासियों को सुचारू यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षित वातावरण मुहैया कराया जाये।

यातायात नियमों का करें पालन

    यातायात माह के दौरान झांसी पुलिस द्वारा हूटर, काली फिल्म, बिना हेलमेट, अवैध/बिना लाइसेन्स, तीन सवारी वाहन तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

    यातायात माह-2022 शुभारंभ के दौरान सीएफओ कृष्ण कांत ओझा, पुलिस उपाधीक्षक श्वेता कुमारी, प्रतिसार निरीक्षण पुलिस लाइन चन्द्र भूषण पाण्डेय, नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी, समाज सेविका/शिक्षाविद  नीति शास्त्री उपस्थित रहे।

     इसके अलावा ट्रैफिक वार्डन शिव प्रताप तिवारी, बस यूनियन अध्यक्ष, ऑटो/टैक्सी/टैंपो अध्यक्ष मशूर अहमद मंसूरी, ट्रक यूनियन अध्यक्ष हैप्पी चावला, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी, अतुल किलपन, अंकुर बट्टा, संजय वर्मा, प्रगति शर्मा, शर्मा, अजय राय, विनय ओमहरे, लतेश शर्मा, अंबिका श्रीवास्तव, भूपेंद्र खत्री ,राशिद खां, जुगल किशोर कुशवाहा ,राघवेंद्र वर्मा,आशुतोष किलपन, दीपशिखा शर्मा आदि ट्रैफिक वार्डन एवं सेंट मरियम इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राएं व प्रबंधक अमित कुमार संरक्षक शिव प्रताप तिवारी, प्रधानाचार्य मूसरा नहीद सहित दुर्गा कान्वेंट के छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ ट्रैफिक वार्डन अतुल अग्रवाल किल्पन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

लोको पायलटो के लिए अब कोहरे में ट्रेन चलाना होगा और आसान.. जाने कैसे !!!

Next Story

आखिर ऐसा क्या हुआ कि घेर लिए गये जलसंस्थान के महाप्रबंधक व सचिव

Latest from बुंदेलखंड

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को