‘वसुंधरा’ नारी शक्ति कला प्रदर्शनी

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘वसुंधरा’ नारी शक्ति कला प्रदर्शनी का आयोजन

/

झांसी।मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान द्वारा “वसुंधरा” नारी शक्ति कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गरिमामय वातावरण में हुआ, जिसकी अध्यक्षता उप कुलसचिव (वित्त) सुनील कुमार सेन ने की।‘वसुंधरा’ नारी शक्ति कला प्रदर्शनीइस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. ऋतु शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि गोविंद यादव और डॉ. अंकिता शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई।

अध्यक्षीय संबोधन में सुनील कुमार सेन ने कहा कि सशक्त नारी से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं और ऐसे आयोजन उनकी रचनात्मकता को मंच प्रदान करते हैं।‘वसुंधरा’ नारी शक्ति कला प्रदर्शनी

मुख्य अतिथि डॉ. ऋतु शर्मा ने कहा कि नारी समाज की केंद्रीय शक्ति है और इस प्रदर्शनी में उसके संघर्ष, संवेदना और आत्मनिर्भरता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। वहीं विशिष्ट अतिथि गोविंद यादव ने इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक पहल बताया। डॉ. अंकिता शर्मा ने कहा कि कला समाज का दर्पण होती है और यहां प्रदर्शित कृतियां नारी जीवन के विविध आयामों को दर्शाती हैं।

कार्यक्रम की रूपरेखा संयोजक एवं मिशन शक्ति फेज-5 की नोडल अधिकारी डॉ. श्वेता पांडेय ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि “वसुंधरा” शीर्षक नारी की सहनशीलता, धैर्य और सृजनशीलता का प्रतीक है।

प्रदर्शनी में चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन, रंगोली, छायांकन और मूर्तिकला सहित विभिन्न विधाओं की 100 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। इन कृतियों में नारी के ममता, शक्ति, त्याग, संघर्ष और आत्मनिर्भरता जैसे रूपों के साथ महिला शिक्षा, लैंगिक समानता और सामाजिक जागरूकता के विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया।कार्यक्रम का संचालन कला आचार्य गजेंद्र सिंह ने किया। अंत में डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अलादीन, आदेश, शिवानी कुशवाह, निशा अहिरवार, निशा वर्मा, सत्यम, दीपिका राजपूत, फैसल उस्मानी, आदर्श, ब्रजेंद्र, प्रिया यादव, स्वेक्षा, शुभ, महाश्वेता, अनुज, सबत खाल्दी और श्रीआ पांडेय सहित अनेक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रदर्शनी को दर्शकों ने प्रेरणादायक और प्रभावशाली बताते हुए सराहा।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

लखनऊ में स्वर्ण जयंती समारोह में झांसी के रंगकर्मी महेंद्र वर्मा सम्मानित

Latest from Jhansi