महिला आरक्षियों ने हासिल की पदोन्नति

झांसी: खेलों में धमाकेदार प्रदर्शन कर दो महिला आरक्षियों ने हासिल की पदोन्नति

/

झांसी। अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद की दो महिला आरक्षियों ने न केवल झांसी पुलिस का गौरव बढ़ाया बल्कि दोनों ने ही इस प्रदर्शन के बल पर पदोन्नति भी हासिल की।महिला आरक्षियों ने हासिल की पदोन्नति

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने आज दोनों महिला आरक्षियों कुमारी शिखा और सैफाली पाल का फीता अलंकरण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महिला आरक्षियों ने हासिल की पदोन्नति

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा दोनों महिला पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना की गई साथ ही अधिकारियों ने भविष्य में भी उन्हें इसी प्रकार के अनुशासन ,समर्पण और कर्तव्य निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित भी किया ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिला की मौत, कई घायल

Next Story

आवास विकास परिषद की प्रस्तावित आवासीय योजना–4 के खिलाफ फिर हुआ प्रदर्शन

Latest from Jhansi