झांसी। बुंदेलखंड में छतरपुर से शादी समारोह से मोटरसाइकिल से लौट रहे दो भाइयों को एक तेज़ रफ़्तार कार ने कुचल दिया जिससे दोनों की ही मौके पर मौत गई।

सूत्रों के अनुसार शादी समारोह से मोटरसाइकिल से छतरपुर से रानीपुर लौट रहे रानीपुर निवासी राजकुमार साहू (60 ) व किशोरी साहू निवासी मोर पहाड़िया जैसे ही ग्राम भदरवारा के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी छतरपुर से तेज गति से आ रही थार कार ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी,जिससे दोनों मोटरसाइकल सवार गिर गये।

दुर्घटना के बाद कार चालक भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन मोटरसाइकिल कार के बीच में नीचे फंस गयी और काफी दूर तक कार के साथ ही घिसटती हुई चली गयी । जब मोटरसाइकल बीच से नहीं निकली तो कार चालक, कार को छोड़ भाग गया।
राजकुमार साहू के बेटे अमनदीप साहू ने बताया कि उसके पापा और चाचा छतरपुर से शादी समारोह से लौट रहे थे भदरवारा के पास पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी छतरपुर से तेज गति से आ रही थार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को रौंद दिया । सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित कोतवाली पुलिस पहुंच गई। दोनों शवों को एंबुलेंस में रखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया और पुलिस जांच में जुट गई।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
