अनुराग शर्मा करेंगे नामांकन

बारातियों से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर , एक की मौत 35 घायल

/

झांसी 19 अप्रैल। बुंदेलखंड में झांसी के मोंठ थानाक्षेत्र में शुक्रवार को बारातियों से भरी एक बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक की मौत हो गयी है और 35 अन्य घायल हैं। घायलों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं।

मोंठ क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह  ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि झांसी-कानपुर हाइवे पर मोंठ थानाक्षेत्र में एक बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में 35 लोग घायल हो गये हैं और एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सीएचसी मोंठ लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है । बाकी का इलाज सीएचसी में जारी है।

श्री सिंह ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जरूरी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दस लाख के गहनों के साथ शातिर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Next Story

72 घंटों के भीतर लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष