झांसी। झांसी जनपद के थाना मोंठ क्षेत्र के भुजोंद हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी गयी, इस हादसे में महिला श्रद्धालु की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए ।
सूत्रों के अनुसार सभी श्रद्धालु ग्राम इमलिया से जालौन जनपद स्थित बैरागढ़ देवी मंदिर से भंडारे से लौट रहे थे। रस्ते में हुई इस दुर्घटना में सागना पाल (60 वर्ष) नामक महिला श्रद्धालु की मौत हो गयी।दुर्घटना में लगभग 13 श्रद्धालु घायल भी हो गए जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हैं ।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल मोंठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से 5 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनका अस्पताल में इलाज जारी है ।

सूचना मिलते ही एसडीएम मोंठ, सीओ मोंठ, कोतवाल मोंठ सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना का कारणों की जा की जा रही है ।
