हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

 तीन इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

//

झांसी ।बुंदेलखंड में झांसी जनपद के मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पुलिस ने  तीन इनामी आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 मार्च 2026 को थाना मऊरानीपुर पुलिस टीम ने हत्या की घटना में वांछित 20-20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त महफूज पठान (22 ), मेहराज पठान (20 ) निवासी आवास विकास काशीराम कॉलोनी मऊरानीपुर तथा अर्जुन उर्फ छोटू सोनकर (20 ) निवासी नई बस्ती कटरा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तारपुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गयी मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि 7 मार्च 2026 को सुखनई नदी पार मोहल्ला शिवगंज के पास सरस्वती शिशु मंदिर के नजदीक सतीश श्रीवास को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल सतीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना मऊरानीपुर में हत्या और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई थीं। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मध्य प्रदेश भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवार तीनों युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी । जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक सतीश श्रीवास का उनके रिश्ते की एक महिला से प्रेम संबंध था, जिससे समाज में बदनामी हो रही थी। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने अपने साथी के साथ मिलकर सतीश को गोली मार दी थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

Next Story

झांसी : खेत में कटी पड़ी फसल में लगी आग

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष

झांसी: सीएमओ कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय  सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य