झांसी 1 जून। बुंदेलखंड में झांसी के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में आज हुई एक सनसनी ख़ेज़ वारदात से हड़कंप मच गया है यहाँ एक ही परिवार के फांसी लगाने का मामला प्रकाश में आया है
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के तलैया मोहल्ले में एक ही घर में पति पत्नी और बच्चे की फांसी की वारदात परिजनों सहित सभी लोगों को स्तब्ध कर दिया है ।बताया जा रहा है कि निलेश (४०) का पत्नी प्रियंका (३५) के साथ अक्सर विवाद होता रहता था और किसी विवाद के चलते घर में काफी कलह क्लेश भी होता था।निलेश नई बस्ती में रहता था। विवाद के बाद पत्नी प्रियंका अपने बच्चों को लेकर अपने मायके प्रेम नगर थाना क्षेत्र में चली गई थी। परिजनों के अनुसार कल भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ और दोनों अलग-अलग रहने की बात के ऊपर सहमत हो गए थे।। लेकिन निलेश आज अपनी ससुराल पहुंचा और उसने पत्नी और बच्चे को फांसी लगा दी इसके बाद खुद भी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे साथी फॉरेंसिक की टीम ने भी मौका मुआयना किया और जरूरी साक्ष्य एकत्रित किये।
घटनास्थल का दौरा करने के बाद एस एस पी राजेश एस ने बताया की प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि निलेश ने पहले अपनी पत्नी और बच्चे को फांसी लगाई और उसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। घटनास्थल का दृश्य बेहद दुखद है लेकिन परिजनों से बात करके शुरुआती जानकारी में यही बात पता चली है कि दोनों के बीच में अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते थे और इसी सबके बीच प्रियंका अपनी मां के घर चली आई थी। नितेश ऑटो चालक है और वह शराब पीने का आदी था। इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच पहले भी झगड़ा हुआ करता था।
झगड़े से अजीज आकर दोनों ने अलग-अलग रहने का भी फैसला किया था इसके बाद निलेश आज अपनी ससुराल आया और उसने न केवल अपनी बीवी बल्कि बच्चे की भी फांसी लगाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी पर झूल गया।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।