पंकज उधास का निधन

पकंज उधास के निधन के साथ थम गया गजल गायकी का सुरीला अंदाज़े बयां

नयी दिल्ली 26 फरवरी। मशहूर गजल गायक और बॉलीवुड के जाने माने गायक पंकज उधास का आज निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके निधन से संगीत जगत को एक  अपूर्णनीय क्षति हुई है।

प्रसिद्ध गजल गायक के पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को दी गयी। उनके बेटी नयाब उधान ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। वह लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रहे थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गयी।

पद्मश्री के सम्मान से सम्मानित उम्दा गजल गायक के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने अपने अपने संदेशों के माध्यम से अपने पसंदीदा कलाकार को श्रद्धांजलि दी। लोगों के बीच गजय गायकी के चमकते सितारे के डूबने का शोक कुछ इस तरह से फैला की सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर देर रात तक पकंज उधास ट्रेंड करता रहा।विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें अपने अपने तरीके से याद किया।उनका  अंतिम संस्कार मंगलवार 27 फरवरी को 3 से 5 बजे के बीच मुंबई के वर्ली में हिंदू क्रिमेटोरियम में किया जाएगा।

उन्होंने ” चिट्ठी आई है और जिएं तो जिएं कैसे ” जैसे गीतों को कुछ इस तरह से निभाया की यह आइकॉनिक गीत बन गये इसके अलावा वह थोडी थोडी पिया करो ,चांदी जैसा रंग है तेरा, आप जिनके करीब होते हैं, मोहे आयी न जग से लाज,एक तरफ उसका घर एक तरफ मैकदा जैसी मशहूर गजलों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने नाम, साजन और मोहरा सहित कई हिंदी फिल्मों में पार्श्व गायक के रूप में भी  अपनी पहचान बनाई।

टीम वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

ठेला लगाने वाले को दिनदहाड़े मारी गोली, मची सनसनी

Next Story

भाजपा के घोषणापत्र को विपक्ष भी लेता है गंभीरता से :अनुराग शर्मा

Latest from देश विदेश