झांसी| बुंदेलखंड के झांसी में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा आयोजित ‘समाजवादी रत्न’ सम्मान समारोह में पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव सहित समाजवादी आंदोलन के उन कर्मठ योद्धाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष या उससे अधिक समय निस्वार्थ भाव और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को दिए हैं।

समाजवादी रत्न सम्मान समारोह पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग अध्यक्षता में बस स्टैंड रोड पर स्थित कुंज वाटिका विवाह घर में किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव सहित समाजवादी आंदोलन के उन कर्मठ योद्धाओं को जिन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष या उससे अधिक समय निस्वार्थ भाव और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को दिए हैं। इन समर्पित कार्यकर्ताओं को ‘समाजवादी रत्न’ की उपाधि से सम्मान समारोह में प्रशस्ति-पत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस गरिमामय आयोजन में उपस्थित समाजवादी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साह, ऊर्जा और नेतृत्व के प्रति निष्ठा देखकर मन गर्व से भर गयापूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव सहित समाजवादी आंदोलन के उन कर्मठ योद्धाओं को जिन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष या उससे अधिक समय निस्वार्थ भाव और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को दिए हैं।
हर कार्यकर्ता में सेवा, संघर्ष और समर्पण की भावना स्पष्ट झलक रही। यही ऊर्जा पार्टी की वास्तविक शक्ति है, समर्पित कार्यकर्ता जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय पार्टी को मजबूत करने में दिया आपके अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण दिया। हर कार्यकर्ता ने पार्टी के विकास और सुशासन के संकल्प को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य किया , उन्होंने कहा कि सभी का उत्साह और ऊर्जा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यकर्ताओं के विश्वास और समर्थन के लिए उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम आयोजक पूर्व महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामात बेग ने हुए कहा कि समाजवादी पार्टी एवं बुन्देलखण्ड के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन किया है उन्हें इन्टरनेशनल कोआपरेटिव अलायंस एशियन पैसिफिक के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
मिर्ज़ा बेग ने कहा कि ऐसे सपा कार्यकर्ता जिन्होंने अपने जीवन के 25 वर्ष या उससे अधिक समय निस्वार्थ भाव और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को दिए हैं। इन समर्पित कार्यकर्ताओं को ‘समाजवादी रत्न’ की उपाधि से नवाजा गया।
इस दौरान पूर्व विधायक सतीश जतारिया, सुदेश पटेल, अजय सूद, अरविंद वशिष्ठ, मीरा रायकवार, दीपावली रायकवार, परमानंद कुशवाहा, अर्जुन सिंह यादव, संजय पाल, यशेन्द्र राजपूत, भगवत राजपूत, पंडित शैलजा यादव, किरण यादव, सुनीता कुशवाहा, जूही खान, मीनू खान, मनीषा करोशिया, आमिर खान, हामिद खान, कपूर सिंह यादव, उमाशंकर यादव, विजय झांसिया, रोहित पारिछा, बादाम रायकवार मंगेश रायकवार, इमरान मकरानी, अनस मकरानी, जाहिद मंसूरी, मोहम्मद अली सिद्दीकी, सैयद अली, प्रतिपाल सिंह, ममता यादव, अयान अली हाशमी, मौजूद रहे। संचालन आरिफ़ खान ने किया आभार अर्जुन सिंह यादव ने व्यक्त किया।
