भारतीय जनता पार्टी

बड़ों का अनुभव और उनका स्नेह ही संगठन की असली शक्ति: प्रदीप पटेल

//

झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी जिला के अध्यक्ष प्रदीप पटेल के मुख्य उपस्थिति में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बस्ती चलो अभियान’ के अंतर्गत नगर मऊरानीपुर मंडल में घर-घर जाकर समाज के प्रबुद्ध और वरिष्ठजनों का सम्मान  किया गया ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप पटेल ने क्षेत्र के सम्मानित वरिष्ठ जनों:रामस्वरूप मिश्रा, राघवेंद्र शर्मा, वीरेंद्र अग्रवाल, पूर्व बिधायक प्रागीलाल अहिरवार, मोहन पुरवार, बलराम पाठक, परमानंद नामदेव , हरिमोहन दुबे , कन्हैयालाल मोदी एवं लखन तिवारी आदि बरिष्ठ जनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बड़ों का अनुभव और उनका स्नेह ही हमारे संगठन की असली शक्ति है। उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही हम जन-सेवा के संकल्प को सिद्ध करेंगे।

इस अवसर पर अनिल राज जिला महामंत्री भाजपा, चंचल कंथारिया जिला उपाध्यक्ष भाजपा,प्रगति आर्य जिला मंत्री भाजपा, शुभम गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष मऊरानीपुर नगर, रोहित सोनी मंडल अध्यक्ष मऊरानीपुर नगर, सुधांशु त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष मऊरानीपुर नगर, प्रणव द्विवेदी मंडल महामंत्री मऊरानीपुर नगर ,अनुज मिश्रा जिला महामंत्री युवा मोर्चा ,रामकिशोर आर्य, दिनेश गौतम , मोहित कुशवाहा, विजय नामदेव आदि उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ‘वसुंधरा’ नारी शक्ति कला प्रदर्शनी का आयोजन

Next Story

खेतों में लगी आग,3- 4 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Latest from Jhansi