डीआरएम

झांसी रेल मंडल की कुछ गाडियां की गयीं रद्द, कुछ हुईं रेग्यूलेट

/

झांसी 06 दिसंबर। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल मंडल में विभिन्न कारणों के चलते एक ट्रेन को कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से रद्द कर दिया गया तो कुछ को निरस्त और रेग्यूलेट कर दिया गया है।
झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर पॉवर तथा ट्रैफिक ब्लाक के कारण, 16 दिसंबर 2022 से लेकर एक जनवरी 2023  तक निम्नलिखित गाड़ियों को पूर्णतः रद्द किया जाता है | गाड़ी संख्या-01823 वीरांगना लक्ष्मीबाई – लखनऊ प्रतिदिन दिनांक 06.12.2022 से 20.01.23 को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या-01824 लखनऊ – वीरांगना लक्ष्मीबाई प्रतिदिन दिनांक 06.12.2022 से 20.01.23 को निरस्त रहेगी।
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वीरांगना लक्ष्मी बाई – धौलपुर खंड के बानमोर तथा सांक रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन से कनेक्टिविटी हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है | जिस कारण निम्नलिखित गाड़ियों के सञ्चालन में निम्नानुसार परिवर्तन किया गया है |

  • गाड़ी संख्या-11807/11808 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- आगरा- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.12.2022 एवं 16.12.22 को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई – आगरा कैंट अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 15.12.2022 एवं 16.12.22 को निरस्त रहेगी।

इसी दौरान दो गाडियों को रेग्यूलेट कर दिया गया है:

  • गाड़ी संख्या- 18237 कोरबा – अमृतसर दिनांक:16.12.22 को बीना-ग्वालियर के मध्य 95 मिनट रेगुलेट की जाएगी
  • गाड़ी संख्या -12641 कन्याकुमार-निजामुद्दीन दिनांक:16.12.22 को बीना-ग्वालियर के मध्य 95 मिनट रेगुलेट की जाएगी |

वैभव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने की मुहिम शुरू

Next Story

दिल्ली नगर निगम चुनाव : भाजपा का किला ढहाने की ओर बढ़ रही आप

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)