दे दो इच्छामृत्यु की इजाजत

साहब!! न दे सकते पद बहाली, न वेतन तो दे दो इच्छामृत्यु की इजाजत

//

झांसी 13 नवंबर । बुंदेलखंड के झांसी में बुधवार को महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में सुनवाई के लिए पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी के सामने उस समय एक बेहद हतप्रभ करने वाली स्थिति पैदा हो गयी जब कि एक आठ माह की गर्भवती महिला ने इच्छामृत्यु  की अनुमति देने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर दिया।

सूचना

एक गर्भवती महिला की ऐसी प्रार्थना सुन पूरी तरह से आश्चर्यचकित रह गयी महिला आयोग सदस्य से पूरा मामला समझा तो यह जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग की लचर कार्यशैली से जुड़ा पाया गया । जहां प्रार्थी महिला के सरकारी शिक्षक पति अखिलेश प्रकाश  को पिछले तीन माह से न तो पद पर बहाली दी गयी है और न वेतन दिये जा रहा है । इस कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बुरी तरह से प्रभावित होने की बात श्रीमती लोधी के समक्ष रखी गयी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीमती लोधी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से फोन पर बात कर उन्हें मामले पर तुरंत संज्ञान में लेने और पीड़ित शिक्षक को  किसी स्कूल में पद पर बहाली का पत्र तुरंत जारी करने का आदेश दिया । उन्होंने बीएसए को इस मामले में की गयी कार्रवाई के संबंध में उन्हें रिपोर्ट देने का भी आदेश दिया। इसके बाद उन्होंने पीडित महिला को संबंधित अधिकारी से मिलने और जल्द से जल्द मामले को सुलझाये जाने का आश्वासन दिया।

दे दो इच्छामृत्यु की इजाजत
दे दो इच्छामृत्यु की इजाजत
पीडित महिला के सरकारी शिक्षक पति अखिलेश प्रकाश ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय लखनपुरा गढ़वा ब्लॉक मऊरानीपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने आरोप लगाया कि  बेसिक शिक्षा विभाग उनके साथ न्याय नहीं कर रहा है उन्हें बिना कोई कारण बताये या पूर्व सूचना के पदमुक्त कर दिया गया है। तीन माह से न तो उन्हें वेतन मिला है और न ही पद पर बहाली का कोई लिखित आदेश।
इसके कारण परिवार की आर्थिक स्थित बेहद खराब हो गयी है और उनकी गर्भवती पत्नी का इलाज भी संभव नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते उनकी पत्नी ने राज्य महिला आयोग की सदस्य  के सामने न्याय की गुहार लगायी है और पति के साथ न्याय किये जाने की मांग की, अन्यथा की स्थिति में  उन्होंने अपने आठ माह के गर्भ के साथ इच्छामृत्यु की अनुमति देने का प्रार्थना पत्र दिया है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल ने खुले बाजार से बिजली खरीदकर की करोड़ों की बचत

Next Story

झांसी: मकान में बड़ी मात्रा में रखे पटाखों में विस्फोट, मचा हडकंप,एक झुलसा

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष