बुंदेलखंड क्रांति दल

राज्य आंदोलन के यज्ञ में वोट की आहुति देनी होगी : सत्येन्द्र पाल सिंह

//

झांसी। बुंदेलखंड राज्य जन जागरण अभियान के अंतर्गत बुंदेलखंड क्रांति दल ने ग्राम रुंद करारी में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान मेहताब सिंह राजपूत के निवास पर बुंदेलखंड क्रांति दल का ग्राम कार्यालय खोला गया तथा क्षेत्र में बुंदेलखंड राज्य के समर्थन में नारे लगाए गए।बुंदेलखंड क्रांति दलकार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने जनता से आह्वान किया कि पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी को अपने वोट की आहुति देनी होगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्र के विकास, रोजगार और अधिकारों की लड़ाई है।

इस अवसर पर लक्ष्मी राजपूत (पूर्व प्रधान), महताब सिंह राजपूत, मोहित राजपूत, अर्चना राजपूत, दिनेश पाठक, रवि पाठक, नरेंद्र राजपूत, अखिलेश राजपूत, प्रद्युम्न राजपूत, बृजकिशोर राजपूत, राजकुमार विश्वकर्मा, सुनील पुरोहित, आनंद प्रताप सिंह, अतुल नामदेव, आयुष तिवारी, सुलभ अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।सीताराम कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

विश्व रंगमंच दिवस पर तरकश ने किया एकल मंचन

Next Story

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने चिकित्सा क्षेत्र में अव्यवस्थाओं को लेकर दिया ज्ञापन

Latest from Jhansi

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने चिकित्सा क्षेत्र में अव्यवस्थाओं को लेकर दिया ज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा ने बुंदेलखंड क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था में जबरदस्त खामियों को लेकर मुख्य

कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को दी गुणवत्तायुक्त बीज के भण्डारण की सलाह

झांसी । बुंदेलखंड के झांसी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की  वैज्ञानिकों  डॉ. गुंजन गुलेरिया