महाभक्ति कंसर्ट कार्यक्रम

झांसी : महाभक्ति कंसर्ट कार्यक्रम में साधो द बैंड की धुनों बही भक्ति रसधार

//

झांसी । महानगर में पहली बार आयोजित अपनी तरह के एक अनोखे महाभक्ति कंसर्ट कार्यक्रम में शनिवार शाम साधो द बैंड की टीम ने मुक्ताकाशी मंच पर संगीतमय धुनों के माध्यम से उपास्थित अपार जनसमूह को भक्ति रस से सराबोर कर दिया ।

युवा सामाजिक कार्यकर्ता परन शर्मा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडलायुक्त विमल दुबे एवं सदर विधायक रवि शर्मा उपस्थित रहे।महाभक्ति कंसर्ट कार्यक्रमसाधो द बैंड टीम का यह कार्यक्रम इस मायने में भी अनूठा रहा कि मुकेश अंबानी के एंटीलिया में कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद यह पहली प्रस्तुति झांसी में रही इस आयोजन में एंट्री निशुल्क रखी गई। भक्ति संगीत के इस अनूठे आयोजन में बैंड के कलाकारों ने कई तरह के भक्ति गीतों से युवाओं का मन मोह लिया। होली से पूर्व कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह भक्ति के रंगो में सरोवार रहा ।

आयुक्त, झांसी मंडल, झांसी विमल कुमार दुबे ने आयोजन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवा पीढ़ी को भक्ति का मार्ग प्राप्त होता है। यह अनोखे तारीखे से आयोजित कार्यक्रम झांसी में पहला कार्यक्रम है।महाभक्ति कंसर्ट कार्यक्रमइस अवसर पर नगर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि आज वर्तमान समय में युवा अपने सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को पहचान रहा है और उसका संवर्धन करने का कार्य भी कर रहा है। आज के इस भक्तिमय कार्यक्रम में युवाओं का जो जोश और उनकी रूचि व उत्साह दिखाई दिया, इससे यह बात निश्चित है कि आने वाले समय में प्रत्येक युवा भक्तिमय मार्ग पर चलकर अपने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

आयोजक परन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक युवा अपनी सांस्कृतिक विरासत को पहचाने मेरा यही संदेश आज के इस कार्यक्रम के माध्यम से आप सभी तक पहुंचाना था। मुख्य रूप से साधो द बैण्ड आयोजन का उददेश्य युवाओं को भक्ति से जोड़ने का है और उन्होंने आये हुए सभी सम्मानित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अभिषेक भार्गव, हर्ष गोस्वामी, देवेन्द्र दुबे, नरेन्द्र यादव, सौरभ वाजपेई, हिमांशु गोपालरानी, अमित जादौन , आलोक वशिष्ठ, अंकित साहू, रवि पण्डित, अभय उपाध्याय, प्रणीत चचौंधिया, सचिन यादव, वीरेन्द्र परिहार आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 365 विद्यार्थियों को उपाधि, 15 को स्वर्ण पदक

Next Story

झांसी : होली पर आबकारी विभाग के विशेष अभियान में 635 लीटर अवैध शराब बरामद

Latest from Jhansi