ठेके पर लूट

झांसी: देशी शराब के ठेके पर हुई लूट

//

झांसी 01 सितंबर । झांसी के मोंठ कोतवाली थानाक्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक देशी शराब के ठेके पर लूट की घटना को अंजाम दिया है।
 ठेके पर लूट

देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन घनश्याम ने बताया कि गुरूवार देर रात लगभग पांच से छह युवक ठेके पर आये और उधार शराब देने की मांग करने लगे। इनको जब शराब देने से इंकार किया गया तो युवकों ने सेल्समैन के साथ अभद्रता शुरू की दी इतना ही नहीं ठेके का गेट तोड़कर सभी अंदर घुस आये ।

 ठेके पर लूट

पीड़ित ने बताया कि उसके साथ मारपीट की गयी साथ ही गुल्लक में दिन भर की हुई बिक्री की रकम भी लेकर भाग गये। सेल्समैन ने बताया कि गुल्लक में 25 से 30 हजार रूपये थे।

घटना के बाद पीड़ित ने मोंठ काेतवाली थानाक्षेत्र में तहरीर दी है । पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित कीे ओर से तहरीर दी गयी है । मामले की जांच की जा रही है।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को योगी ने किया नमन

Next Story

झांसी डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक गेम्स का हुआ भव्य शुभारंभ

Latest from Jhansi