झांसी । नारी शौर्य की अदम्य सहस की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बुंदेलखंड महाविद्यालय (बीकेडी ) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. एस.के. राय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके और कुल गीत के साथ किया गया।

महाविद्यालय के प्रबंधक मनोहर लाल बाजपेई, पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, प्रियंका साहू, उपसभापति नगर निगम, विवेक बाजपेई, मुकेश मिश्रा, संदीप सरावगी आदि गणमान्य अतिथियों ने वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन संघर्ष पर विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रानी के जीवन पर आधारित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया गया और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन प्रो. एल.सी. साहू एवं डॉ. अजीत गुप्ता द्वारा किया गया

। कार्यक्रम की अगली कड़ी में ‘‘तिरंगा यात्रा’’ देश भक्ति गीत संगीत के साथ झूमते गाते अत्यंत ही उत्साह के साथ महाविद्यालय प्रांगण में से जीवनशाह तिराहा, इलाईट चौराहा एवं लक्ष्मीबाई पार्क तक निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में बग्गी पर सवार रानी एवं घोडे़, बैण्ड के साथ बुन्देलखण्ड परिक्षेत्र की गणमान्य अतिथि, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स/रेंजर्स, प्रो जितेन्द्र कुमार तिवारी, प्रो. नूतन अग्रवाल, प्रो. नीलम सिंह, प्रो. स्मिता जायसवाल, प्रो. उमारतन यादव, डॉ. ब्रजेश कुमार मिश्रा, डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. नीता राय, डॉ. राधिका सिंह, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. चंचल कुमारी, डॉ. स्वेता दीक्षित, डॉ. वन्दना कुशवाहा, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. अजय कुमार प्रजापति, डॉ. संजीव शेखर सिंह आदि शिक्षकगण, कर्मचारी तथा समस्त छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर रंजना बुन्देला, सुरेश भार्गव, तरूण बाजपेयी, रामकिशन रायकवार, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, सुदर्शन शिवहरे, विक्रम फार्सवाड़, एम.एम. पाण्डेय, नीलू साहू, श्रीमती अनुराधा सिंह, लक्ष्मी अग्रवाल, संजय राष्ट्रवादी, दयाराम, मुकेश अग्रवाल, रामकृष्ण निरंजन, आदि उपस्थित रहे। अन्त में महाविद्यालय के पूर्व प्रबन्धक स्व. भीमप्रकाश त्रिपाठी की पूण्य तिथि के अवसर पर समस्त प्राध्यपक गण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धाजंलि दिया गया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन
