राष्ट्रीय-स्टार्टअप-दिवस

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर झांसी में हुआ रैम्प कार्यक्रम का शुभारंभ

/

झांसी। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर आज झांसी इनक्यूबेशन सेंटर राइस में स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम राइस एक्सेलरेटर माव्रिक प्रोग्राम ( रैम्प ) का शुभारम्भ किया गया ।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी , झांसी स्मार्टसिटी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राइस प्रोजेक्ट डायरेक्टर सी के तिवारी ने रैम्प में कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए आयोजन का औपचारिक शुभारंभ किया गया।राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विमल कुमार दुबे मंडलायुक्त तथा विशिष्ट अतिथि आकांक्षा राणा नगर आयुक्त झांसी रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुई। कार्यक्रम संचालक समीक्षा गोस्वामी द्वारा स्वागत संबोधन राइस झांसी की अभी तक की यात्रा का वीडियो का प्रदर्शन, राइस एवं उत्तर प्रदेश स्टार्टअप बुकलेट का विमोचन, रैम्प लोगो लॉन्च, कार्यक्रम प्रस्तुति, तथा स्टार्टअप्स के वेबसाइट एवं उत्पाद लॉन्च किए गए। साथ ही ‘स्टार्टअप ऑफ द मंथ’ अकेड़ेमा स्टार्टअप को दिया गया।

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस

मुख्य अतिथि झांसी मंडलायुक्त ने कहा कि “स्टार्टअप्स के लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है।राइस जैसे प्लेटफॉर्म पर स्टार्टअप्स को वित्तीय ज्ञान के साथ-साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और अन्य सरकारी प्लेटफॉर्म्स तक सुलभता मिलनी चाहिए, ताकि वे टिकाऊ और मजबूत उद्यम बन सकें।”

विशिष्ट अतिथि आकांक्षा राणा ने स्मार्ट सिटी और स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच समन्वय पर बल देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी उद्यमिता, नवाचार और स्थानीय स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंत में राइस डायरेक्टर अमित सिंह ने झांसी स्मार्ट सिटी का और सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि राइस इनक्यूबेशन सेंटर में स्टार्टअप के लिए वह हर संभव प्रयास किया जाएगा जो स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगा। राइस इनक्यूबेशन सेंटर के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार ने भी सभी स्टार्टअप को राइस की टीम की मदद से अधिक से अधिक सपोर्ट करने और सरकारी योजनाओं के आर्थिक लाभ एवं सुविधाएं मुहैया करने का आश्वासन भी दिया। पूरे आयोजन के दौरान राइज़ की टीम से तिश्या अग्रवाल , टीना टंडन , अंबेश कुमार , अंशिका श्रीवास्तव , समीर खान , शिवम यादव शामिल रहे ।

आयोजन में झांसी स्मार्ट सिटी से सीएस हेमंत नायक जी, जे ई सुनील , प्रशासन, उद्योग, शिक्षा जगत , स्टार्टअप इकोसिस्टम के प्रतिनिधि, आरुषि गुप्ता डायरेक्टर जय अकादमी , बैभव खन्ना एमडी नटराज ग्रुप , अतुल शर्मा डायरेक्टर वैद्यनाथ ,एवं नीरज खत्री डायरेक्टर SR ग्रुप एक मंच पर उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी रेल मंडल कूड़े से कमाई करते हुए पर्यावरण संरक्षण को दे रहा नया आयाम

Next Story

झांसी : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष