हॉकी इंडिया जूनियर

हॉकी इंडिया जूनियर: पुरूष वर्ग में पंजाब व महिला वर्ग में दिल्ली,हरियाणा और यूपी की जीत

//

झांसी 23 मार्च। झांसी स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी इंडिया प्रथम “ नार्थ जोन जूनियर पुरूष एवं महिला हॉकी चैंपियनशिप-2023 के तहत पुरूष वर्ग में आज पंजाब और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 4-3 से विजय हासिल की।

हॉकी इंडिया जूनियर

यहां स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हॉकी पंजाब और उत्तर प्रदेश हॉकी के बीच खेला गया मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें पंजाब की टीम मात्र एक गोल से जीत हासिल कर पायी । विजेता टीम की ओर से 34वें मो0 कैफ ने, 39वें मिनट में शाहरूख अली ने, 48वें मिनट में राहुल राजभर व 58वें मिनट में सिद्धान्त सिंह ने 1-1 गोल किया, जबकि पंजाब की ओर से हरमनजीत सिंह ने 24वे मिनट, 44वें मिनट में प्रभजोत सिंह ने व 53वें मिनट कप्तान मनमीत सिंह ने गोल किया।

“ मैन ऑफ द मैच ” शाहरूख अली उत्तर प्रदेश रहे, जिनको मुख्य अतिथि श्री संजय गौतम संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश हॉकी द्वारा स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कृत किया।
हॉकी चण्डीगढ़ बनाम हॉकी हरियणा मैच में  4-4 गोल से बराबरी पर खत्म हुआ। चण्डीगढ़ की ओर से गुरप्रीत सिंह ने 03, नवजोत सिंह ने 1 गोल किया, जबकि हरियाणा की ओर से सुनील मान ने 02, साहिल व रोहित खत्री ने 1-1 गोल किया।’मैन ऑफ दी मैच’’ सुनील मान रहे।

हॉकी उत्तराखण्ड बनाम हॉकी हिमाचल के मैच में हॉकी उत्तराखण्ड को फॉरफिट से पूर्ण अंक अर्जित किये।
इस प्रतियोगिता के महिला वर्ग में  हॉकी चण्डीगढ़ बनाम हॉकी उत्तराखण्ड के मध्य खेले गये मैच में हॉकी उत्तराखण्ड 3-1 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से अमनदीप कौर, प्राची व मिनाक्षी ने 01-01 गोल किया, जबकि हॉकी चण्डीगढ़ की ओर से एकमात्र गोल तमन्ना ने किया। ’’मैन ऑफ द मैच’’ प्राची रही, जिनको मुख्य अतिथि दिनेश तिवारी भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कृत किया।
हॉकी हरियाणा बनाम उत्तर प्रदेश हॉकी के मध्य खेले गये मैच में हॉकी हरियाणा 2-1 से विजयी रही। विजेता टीम की ओर से पैनल्टी कार्नर द्वारा 02 गोल रितिका ने किये जबकि उत्तर प्रदेश हॉकी ओर से एक मात्र गोल मनीषा पटेल ने किया। “मैन ऑफ द मैच ” साक्षी रही, जिनको मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र सिंह यादव, ओलम्पियन/अर्जुन अवार्डी बॉक्सर द्वारा स्मृति चिन्ह् भेटकर पुरस्कृत किया।
उक्त अवसर पर राममिलन क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय अलीगढ़,  राजेश सोनकर उपक्रीड़ाधिकारी झांसी, सुनील कुमार उपक्रीड़ाधिकारी, सुषमा कुमारी हॉकी प्रशिक्षक, ब्रजेन्द्र यादव वरिष्ठ खिलाड़ी, विकास वेंदया, गौतमदास, मुकेश भारतीय, हृदेश कुमार, राजा खान व रामकुमार सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अन्त में आभार सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी झाँसी द्वारा किया गया।

वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

सरकारी धन के दुरूपयोग को लेकर जिला प्रशासन हुआ सख्त, वसूली के आदेश

Next Story

डकैती कांड खुलासा: मुठभेड़ में दबोचे गए दाे डकैत

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)