झांसी। भारतीय जनता पार्टी जिला झांसी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल द्वारा नवगठित जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक तहसील के पास स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक में हाल ही में नियुक्त सभी पदाधिकारी उत्साह पूर्वक शामिल हुए ।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप पटेल ने सर्वप्रथम पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं वन्देमातरम के साथ बैठक का शुभारंभ किया।इसके बाद जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने सभी का समायोजन किया और इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई काम न करें कि कोई आरोप ना लगे ।
जिला महामंत्री अनिल राज ने कहा कि सभी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एकजुट होकर संगठन को मजबूती से बढ़ाने का काम करेंगे। जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी ने कहा कि संगठन में जो कार्य दिये जायें उनको प्रथम वरीयता के साथ काम करें जिससे पार्टी को मजबूती मिले।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा ” आप सभी केवल पदाधिकारी नहीं हैं बल्कि भारतीय जनता पार्टी परिवार के अभिन्न अंग हैं।उन्होंने कहा कि हमने जिले की टीम बनाने के लिए जातीय समीकरण, क्षेत्रीय समीकरण पुराने एवं नये कार्यकर्ताओं का समायोजन का प्रयास किया है। ”
इससे पहले नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सरकार के द्वारा नामित पार्षदों का भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर चन्द्रजीत सिंह गुर्जर, सहजेन्द्र सिंह बघेल, अमित चौरसिया, सत्येंद्र खरे, चंचल कंदरिया, वीरेंद्र नायक, गुड्डी रानी पटेल और संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत ने किया।
