पानी से भरे अंडर ब्रिज में लोगों ने नाव

पानी से भरे अंडर ब्रिज में लोगों ने नाव चलकर जताया विरोध

/

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में लगतार  हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मऊरानीपुर के गरौठा मार्ग पर रेलवे अंडर ब्रिज में  लबालब पानी भर गया,जिसके कारण स्थानीय लोगों ने नाव चलकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुरारी रोड पर बनी कालोनी के पानी की निकासी न होने के कारण कालोनी का पानी अंडर ब्रिज में भर जाता है और यह समस्या कई सालों से है। जिसको लेकर कई बार प्रशासन को अवगत भी कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

इसी कारण पिछले 12 घंटे से हुई मूसलाधार बारिश से एक बार फिर अंडर ब्रिज में पानी लबालब भर गया। पानी भर जाने से वाहनों के आवाजाही पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी गई है। वहीं स्थानीय लोग पैदल भी अंडर ब्रिज से नहीं निकल पा रहे हैं। प्रशासन को गहरी नींद से जगाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा अंडर ब्रिज में नाव चलकर अनोखा विरोध  प्रदर्शन किया गया। और जिला प्रशासन से समस्या के निराकरण की मांग की गई।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

राजघाट बांध के क्वलिटी कंट्रोल रूम में कंकाल मिलने से मचा हडकंप

Next Story

हत्या और लूट का आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)