राष्ट्रीय लोक अदालत

झांसी में राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाये गये एक लाख 61 हजार 328 मामले

/
झांसी। बुंदेलखंड के झांसी में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 61 हजार 328 मामलों को  निपटान किया गया।
 राष्ट्रीय लोक अदालत
शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी ने विशेष रूप से झांसी के लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग के कारण आज राष्ट्रीय लोक अदालत में रिकार्ड 161328 वादों का निस्तारण हो सका।
 राष्ट्रीय लोक अदालत
लोक अदालत का उद्घाटन प्रशासनिक न्यायमूर्ति  मनीष माथुर,  उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा सरस्वती देवी मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर  पद्म नारायन मिश्र, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी  आनन्द प्रकाश तृतीय, विशेष न्यायाधीष झांसी,  शरद कुमार चौधरी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण के अतिरिक्त बैंक अधिकारीगण दीप प्रज्जवलित करते समय उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 161328 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 90 वैवाहिक प्रकरण, 45 अन्य सिविल वाद, 8,405 अन्य वाद निस्तारित किये गये, 6775 शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण कर 3,47,105/-रूपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किये गये। जनपद के विभिन्न राजस्व/दाण्डिक न्यायालयों द्वारा 223 राजस्व वाद, 1,094 आपराधिक वाद, 8,909 विद्युत उपभोक्ता वाद, 29 श्रम विवाद, 50,331 जनहित गारन्टी अधिनियम वाद निस्तारित किये गये। इसके अतिरिक्त 9,31,51,126/-रूपये की धनराशि से सम्बन्धित 1349 बैक ऋण एवं मोबाइल बिल सम्बन्घी 36 वाद प्रीलिटिगेशन वाद के रूप में निस्तारित किये गये।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान

Next Story

ललितपुर: तेंदुए को फंदे में फंसाकर मारने का आरोपी गिरफ्तार

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)