झांसी। बुंदेलखंड की वीरांगना नगरी झांसी में  महाशिवरात्रि पर बुधवार को तड़के सुबह चार बजे से ही विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गयी और शिवालय हर हर महादेव के जयघोषों से गुंजायमान हो गये।
महाशिवरात्रि
महानगर के मानिक चौक के  दीक्षित बाग स्थित हजारिया महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदर, पानी वाली धर्म शाला के हजारिया महादेव मंदिर, मड़िया महादेव मंदिर सहित अन्य सभी शिवमंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लग गयीं। हाथ में जल और बलपेत्र के साथ साथ अपने आराध्य के पूरे श्रद्धाभाव से जलाभिषेक के लिए हर एक श्रद्धालु आतुर नजर आया।
महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को सुंदर तरीके से सजाया गया और लोगों के सुगम दर्शन और जलाभिषेक को सुनिश्चित कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किये गये।
महाशिवरात्रि
मंदिरों के बाहर बेलपत्र और भगवान भोलेनाथ को चढायी जाने वाली सामग्री की दुकानें सजीं हुई हैं और श्रद्धालु अपने आराध्या को अर्पित करने के लिए इन दुकानों से समान और फल आदि भी खरीदते नजर आये।
\महानगर में शिव मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों पर सुबह से भक्तगणों की उमड़ने वाली भीड़ के साथ साथ वाहनों की व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस और यातायात विभाग की ओर से भी पर्याप्त तैयारी की गयी है।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन