महिला और उसके दो बच्चों की मौत

जालौन: छप्पर गिरने से मां और दो बच्चों की नीचे दबकर मौत

जालौन 22 अप्रैल । बुंदेलखंड में जालौन के उरई कोतवाली थानाक्षेत्र  में   कच्ची दीवार पर रखा छप्पर गिरने से नीचे सो रही एक महिला और उसके दो बच्चों की दबकर मौत हो गयी है।

यह घटना उरई  कोतवाली थानाक्षेत्र के लहरिया पुरवा की है। उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार राठौर ने आज बताया कि शुक्रवार देर रात के वक्त छप्पर गिरने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें साबिया और उसके 3 साल के बेटे शाहरूख और 6 माह की बेटी की मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। फिर भी इस मामले की जांच की जा रही है।

 महिला और उसके दो बच्चों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार लहरिया पुरवा निवासी साबिर और नूरजहां के घर ईद मनाने के लिए उनकी बेटी साबिया अपने दो बच्चों शाहरूख और छहमाह की बेटी के साथ आयी थी। शुक्रवार को अलविदा जुम्मा की नमाज के बाद पूरा परिवार ईद मानने के लिए बाजार से खरीदारी करने के बाद घर पहुंचा। देर रात को सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए।

रात करीब 2 बजे तेज हवा के कारण घर की दीवार पर रखा छप्पर गिर गया जिससे उसके नीचे एक ही चारपाई पर सो रही साबिया, साबिया का बेटा शाहरुख व उसकी 6 महीने की बेटी और मां नूरजहां छप्पर के नीचे दब गईं।

छप्पर गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग दौड़े। छप्पर हटाकर उसके नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला।
जिसके नीचे दबकर साबिया तथा उसके 3 साल के पुत्र शाहरुख और 6 माह की बेटी की मौत हो गई थी। वहीं नूरजहां इस घटना में घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। ईद के दिन हुए हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

पुलिस के अनुसार परिवार के लोगों ने पुलिस को  हादसे की सूचना नही दी और वह  साबिया और  दोनों बच्चों के शव को दफनाने के लिये ले साथ ले गये। गांव के किसी शख्स ने हादसे की जानकारी पुलिस को दे दी।

अनिल ,वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दुनिया का सबसे बुद्धिमान, जलाकर अपना आशियाना, यहां वहां ढूंढ रहा है ठिकाना

Next Story

झांसी में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद

Latest from बुंदेलखंड

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।