झांसी रेल  मंडल

झांसी मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान में 5.35 लाख से अधिक राजस्व अर्जित

/

झांसी । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेल  मंडल में डीआरएम  अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में चलाये गए  सघन टिकट चेकिंग अभियान में  836 मामलों में कार्रवाई की गई, जिससे 5,35,485 का राजस्व अर्जित किया गया ।

इस विशेष अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित करना था।अभियान के दौरान  बिना टिकट यात्रा के 449 मामले, अनियमित यात्रा के 340 मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अनबुक्ड लगेज, धूम्रपान एवं गंदगी फैलाने के मामलों में भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

झांसी मंडल के स्क्वाड एवं स्टेशन स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए इस अभियान में ट्रेनों एवं स्टेशनों पर व्यापक जांच की गई। इस दौरान यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया तथा वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील की गई।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके और यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा प्रदान की जा सके।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

होटल के कमरे में युवक का शव मिला फांसी के फंदे से लटका

Latest from Jhansi