एमएलसी सदस्य रामतीर्थ सिंघल

एमएलसी सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने किया माता शबरी प्रतीक्षालय का लोकार्पण

//

झांसी । बुंदेलखंड में झांसी के गुरसरांय में बुंदेलखंड निधि से 13 लाख 65 हजार की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  परिसर में माता शबरी प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया।

इस समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गुरसरांय जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रुप में सुधीर सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ने अपने संबोधन में कहा कि हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा सजग रहना चाहिए।   हमेशा इस सेवा भाव से काम करना चाहिए तो निश्चित ही वह व्यक्ति अपने मुकाम तक पहुंचता है ।  उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक प्रेरणा के रुप में इसका उदाहरण दिया। उसी दिशा में रामतीर्थ सिंघल ने जो अपने जीवन में कर्तव्य किया है। उसी का प्रतिफल है कि उन्हें आज पूरे उत्तर प्रदेश का विधायक प्रतिनिधि के रुप में विधान परिषद के लिए चुना गया है।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी झांसी डॉ. सुधाकर पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ द्वारा  बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं दी  जा रही है। इसके  चलते जिले की सबसे दूर और सर्वाधिक आबादी वाले क्षेत्र से जुड़ी सीएचसी गुरसरांय इस समय पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अव्वल स्थान पर है।  उन्होंने मुख्य अतिथि एमएलसी रामतीर्थ सिंघल द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरीन करने के लिए दिए जा रहे योगदान की सराहना की।

इस मौके पर डॉक्टर अंशुमान तिवारी को भी गुरसरांय के स्टाफ से लेकर यहां की जनता नहीं भूली और उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यकाल में ही जो बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं चालू हुई हैं वह हमेशा यादगार रहेंगी। डॉ ओपी राठौर तथा ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी सतेन्द्र तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की ए टू जेड जानकारियां साझा की।

अंत में आभार कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष ने व कार्यक्रम का संचालन आदर्श द्विवेदी चंदन ने किया। प्रमुख वक्ताओं में गोविंद प्रताप सिंह सिसोदिया ने कहा कि गुरसरांय स्वास्थ्य केंद्र के लिए महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ नेहा जोशी द्वारा जो सेवाएं दी गई हैं ।  उसकी बदौलत गरौठा टहरौली तहसील क्षेत्र की महिलाओं को आज निःशुल्क साधारण से लेकर आपातकालीन सेवाएं गुरसरांय में मिल रही हैं और उसकी संख्या झांसी जिले में ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड में सर्वाधिक मरीजों की ओपीडी आज गुरसरांय में देखी जा सकती है।  उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में स्वच्छता से लेकर पेयजल के लिए व अन्य सेवाओं के लिए नगर पालिका द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की।

इस मौके पर प्रमुख रुप से शिवेन्द्र प्रताप शैली क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो,सहायक अभियंता सागर शुक्ला,ठेकेदार अजय दीप,डॉ रवि अनुरागी,पी के राव,आदर्श गुप्ता,नीरज गुप्ता,संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

कांग्रेस के सक्रिय वार्ड और बूथ अध्यक्षों का अति शीघ्र होगा चयन

Next Story

झांसी में मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां जोरों पर

Latest from Jhansi