महिला व्यापार मंडल बांटे कंबल

महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा ने झांसी स्टेशन पर गरीबों को बांटे कंबल

/
झांसी 06 जनवरी। महानगर में कड़ाके की सर्दी के बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के तत्वाधान में स्टेशन पर आज गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किये।
कंबल वितरण का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पटवारी एवं महिला थाना अध्यक्ष निलेश कुमारी के मुख्य आतिथ्य में व महानगर अध्यक्ष माला मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष माला मल्होत्रा ने कहा कि व्यापार मंडल सदैव जनसेवा के काम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करता है क्षेत्र की समस्याओं और उनके विकास के लिए सदैव तत्पर रहता है

कंबल वितरण समारोह में प्रमुख रूप से कैट के प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह दांगी, महिला व्यापार मंडल की संरक्षिका संजना पटवारी, संध्या सिंह, मंजिली देवरिया, ज्योति कंचन,रेखा श्रीवास, भावना तकसारी, किशोरी जी, रेखा अय्यर आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रेमलता सेन ने व्यक्त किया।
वैभव  सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

भारतीय टीम पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 जीतने की प्रबल दावेदार :अशोक कुमार

Next Story

आम रास्ता बंद किये जाने के विरोध में लोग पहुंचे जिलाधिकारी कार्यालय

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)