लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने शुरू की झांसी में पार्टी को मज़बूत करने की कवायद

//

झांसी । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 10 दिन के अंदर  झांसी  में पार्टी कार्यकारिणी का गठन कर धरातल पर आमजन से जुड़ने की मुहिम शुरू करने की बात कही है ।

रविवार को स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महासचिव तथा झांसी मंडल के प्रभारी गणेश दत्त गिरी ने दावा किया कि झांसी मे 10 दिन के अंदर कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा और उसके साथ ही संगठन तेजी के साथ काम करना शुरू कर देगा। आम जनता को संगठन से जोड़ने के लिए प्रयासों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इससे पूर्व प्रदेश महासचिव तथा झांसी जिलाध्यक्ष बनी ममता गोस्वामी का जगह जगह उनके समर्थकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।

प्रदेश महासचिव ने कहा कि वह केंद्र सरकार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)  में शामिल है, लेकिन उनकी और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा अलग-अलग है। वह समाजवादी लोहिया जी की विचारधारा से जुड़े है। 2027 में वह पूरे दमखम से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं झांसी मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की संस्तुति पर श्रीमती ममता गोस्वामी को झांसी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि ममता गोस्वामी ओर पार्टी के सभी पदाधिकारी एक एक कार्यकर्ता पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे, कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे।

उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह भाजपा की विचार धारा से अलग है। वह राम मनोहर लोहिया जी की विचार धारा पर कार्य करने वाले है, लेकिन भाजपा के साथ उनकी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी को लोक जन शक्ति पार्टी पूरी दम खम से जीता कर भाजपा की सरकार बनाएगी।

उन्होंने लोहिया जी की विचार धारा के सवाल पर कहा कि वह लोहिया जी की विचार धारा को मानते है न कि समाजवादी पार्टी की विचार धारा को मानते है।

नई जिलाध्यक्ष ममता गोस्वामी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद का दायित्व दिया है। इसे वह अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए पार्टी को झांसी महानगर ओर जिले में मजबूत  करेंगी।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रमोद वर्मा झांसी मंडल प्रभारी, पुरुषोत्तम सक्सेना राष्ट्रीय युवा महासचिव, अजीत सिंह प्रदेश सचिव, रामनरेश वर्मा झांसी मंडल प्रभारी, श्रीमती नेहा चौबे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, गुलाब सिंह यादव वरिष्ठ नेता, संतराम मास्टर जिला प्रवक्ता,  बृजेंद्र सिंह वरिष्ठ नेता, संदीप गोस्वामी गोस्वामी महासभा, संजू गोस्वामी आदि कार्यकर्ता वह पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

स्कूल खेल महाकुंभ का हुआ समापन

Next Story

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी ईद

Latest from Jhansi

झांसी:उ.प्र. लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में बैठे 9543 अभ्यर्थी, 13443 रहे अनुपस्थित

झांसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज परीक्षा आयोजित परीक्षा सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा)