शी राइज 2.0

महिला उद्यमशीलता को नई उड़ान: शी राइज 2.0 का शुभारंभ

/

झांसी । बुंदेलखंड में उद्यमिता के विकास को समर्पित झांसी इन्क्यूबेशन सेण्टर में महिला उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ मणिकर्णिका ( डब्ल्यूईडीसी) द्वारा आयोजित शी राइज 2.0 कार्यक्रम का आज भव्य शुभारंभ हुआ।

शी राइज 2.0 का शुभारंभ

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झांसी स्मार्ट सिटी एवं राइज इनक्यूबेशन सेंटर की सीईओ आकांक्षा राणा रहीं, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन से सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा “यदि पुरुष शिक्षित होता है तो वह स्वयं के लिए शिक्षित होता है, लेकिन यदि महिला शिक्षित होती है तो पूरा परिवार शिक्षित होता है।जिन महिलों को राइज से मदद मिली है अब वह बाकी महिलाओं को भी इसकी जानकारी दें, यह आप सभी की नैतिक ज़िम्मेदारी है। सफलता सीमित न
रहे,ये कारवां लगातार बढ़ता रहे । ”

उनके इस संदेश ने कार्यक्रम में शामिल सभी महिला उद्यमियों के मन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

शी राइज 2.0 का शुभारंभ

कार्यक्रम का सफल संचालन डब्ल्यूईडीसी की समन्वयक समीक्षा गोस्वामी और तिश्या अग्रवाल द्वारा किया गया। राइज प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कुमार वर्मा ने राइज की उपलब्धियों, स्टार्टअप सपोर्ट सिस्टम और वर्तमान प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शी राइज 2.0 का शुभारंभ

उन्होंने बताया कि मनुपरा फूड्स को स्टार्ट इन यूपी से 12 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ है, जिसमें से पहली किस्त 4.5 लाख रुपये जारी कर दी गई है। सिहारी लैब्स को 3.14 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत है, जिसकी पहली किस्त 78,500 रुपये प्राप्त हो चुकी है।

शी राइज 2.0 का शुभारंभ

कार्यक्रम में राइज के निदेशकअमित सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि राइज सदैव स्टार्टअप्स को सर्वोत्तम सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को विशिष्ट और प्रेरणादायी बनाया।

शी राइज 2.0 का शुभारंभ

कार्यक्रम का समापन गर्मजोशी भरे धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए राइज तथा डब्ल्यूईडीसी की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस पूरे प्रोग्राम में राइस की टीम का विशेष योगदान रहा ।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी : बीकेडी में भव्यता के साथ मनाया गया रानी लक्ष्मीबाई जन्मोत्सव कार्यक्रम

Next Story

झांसी के गुरसरांय में तालाब के पानी में दुर्गंध से श्रद्धालु परेशान,जिम्मेदार मौन

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष