मुफ्त पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन

ललितपुर: कार की टक्कर से बाईक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ललितपुर 23 अगस्त। बुंदेलखंड  के ललितपुर में आज कार की टक्कर से बाईक सवार एक युवक की मौत हो गयी व दूसरा घायल हो गया।

थाना बानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिल्ला निवासी नीरज 35 वर्ष पुत्र रमेश लोधी अपने दोस्त सूर्यपाल 32 वर्ष पुत्र मानसिंह के साथ बाइक से बानपुर जा रहा था।

जब वह ग्राम छिल्ला के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों बाइक सहित गिर गये,। वहां पर उपस्थित राहगीरों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उपचार  के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षणोपरान्त नीरज को मृत घोषित कर दिया एवं सूर्यपाल को उपचार  के लिए चिकित्सालय में भर्ती कर लिया,  उसका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए  भेज दिया।

सं,वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

Next Story

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बैठक में मंडलायुक्त ने जारी किए निर्देश

Latest from बुंदेलखंड

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष