मंडलीय सेमीनार

ललितपुर : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर हुई किसान की मौत

/

ललितपुर 13 जुलाई । बुंदेलखंड  के ललितपुर में पाली थानाक्षेत्र अंतर्गत शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई।

थाना पाली क्षेत्रांर्गत ग्राम निवाहो निवासी प्रकाश 48 वर्ष पुत्र जगत सिंह अपने 20 वर्षीय भतीजे दीपक के साथ अपने खेत में बोई हुई उड़द व मूंग की फसल में कीटनाशक दवाई छिड़क रहा था। इसी बीच दोपहर में बारिश होने लगी व बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से  प्रकाश उसकी चपेट में आ गया व झुलसकर गिर गया।

जब भतीजे दीपक ने अपने चाचा को खेत में गिरता देखा, तो सूचना अपने परिजनों को  दी। सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने  उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सं , वैभव सिंह

बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

वर्षाकाल में महानगर की जलभराव की समस्या देखने उतरे नगर आयुक्त

Next Story

मानव विकास संस्थान के स्थापना दिवस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विभूतियों का सम्मान

Latest from कृषि

आईसीआरआईसैट के उपमहानिदेशक ने जाना झांसी कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान कार्यक्रमों के बारे में

झांसी । हैदराबाद स्थित इंटरनेशनल  किरोप्स रिसर्च  इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-ऐरीड टिरोपिक्स, (आईसीआरआईसैट) के उपमहानिदेशक डॉ.

झांसी : कृषि से जुड़ी संस्थाओं, कृषि वैज्ञानिकों- उद्यमियों और किसान संगठनो का संगम ‘अखिल भारतीय किसान मेला’ हुआ सम्पन्न

झांसी। बुंदेलखंड के झांसी जिले में स्थित रानी लक्ष्मी बाई केन्द्रीय कृषि विवि में आयोजित तीन