किट वितरण का कार्यक्रम

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बांटी गयीं किट

//
झांसी 14 फरवरी। वीरांगना नगरी झांसी में विवेक निरंजन खेल अकादमी के तत्वाधान में आज गुलाम गौस खां  पार्क स्थित विवेक निरंजन वॉलीबॉल कोर्ट,पर विवेक अकादमी के खिलाड़ियों को किट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व  क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के  जिला उपाध्यक्ष,अंकुर दीक्षित एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक निरंजन खेल अकादमी के अध्यक्ष अवधेश निरंजन ने की।
कार्यक्रम में अंडर 12 बालक और बालिका एवं सीनियर बालक- बालिकाओं  सहित 40 बच्चों को किट वितरण की गयी। मुख्य अतिथि श्री  दीक्षित ने  अपने उद्बोधन में कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का हिस्सा होना चाहिए,क्योंकि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है,खासतौर  से बच्चों को किसी भी खेल में प्रतिभाग जरूर करना चाहिए,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा खेल को बढ़ावा देने से खिलाड़ी भी तैयार हो रहे हैं और पदक भी ज्यादा ला रहे हैं।
इस अवसर पर प्रिंसी,सुहानी, हर्षिता, पायल,कुमकुम,शिवांगी,माही,खुशी,अंजलि,पायल,आशी,भावना,प्रिंस,,अभिषेक,धीरू, अमन,  हरेंद्र, ऋषभ, तेजस,निलेश आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विवेक निरंजन खेल अकादमी के कोषाध्यक्ष रामकिशन निरंजन ने एवं आभार विवेक निरंजन खेल अकादमी के सचिव राजेश पटेल ने व्यक्त किया।
वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

दुनिया ने देखा भारत की कूटनीति का दम पूर्व नौसैनिक लौटे घर

Next Story

झांसी में पीएसी की 33वीं वाहिनी की स्थापना दिवस पर भव्य मेले का हुआ आयोजन

Latest from Jhansi

आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान पर भड़के झांसी के ब्राह्मण समाज ने सौंपा ज्ञापन

झांसी। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की झांसी इकाई ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण कन्याओं को

अवैध तालाब में डूबने से मासूम की मौत मामले में ढाई माह बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा 

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत अयोध्यापुरी कॉलोनी में अनधिकृत रूप से