एफडीए की छापेमारी तेज

KFC के सैंपल फेल, एफडीए की छापेमारी तेज

/

झांसी। जिले में खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए ) की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए केएफसी रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। केएफसी से लिए गए रिफाइंड सोयाबीन तेल और मैदा के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं, जिसके बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (

जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत सिविल लाइन स्थित केएफसी रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए थे। रिपोर्ट फेल आने पर विभाग ने सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा टीम ने देर रात पुलिस बल के साथ सदर बाजार स्थित क्वालिटी कबाब एवं चिकन सेंटर पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान खाद्य तेल, ग्रेवी और चटनी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, साफ-सफाई संतोषजनक न मिलने पर प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।

अधिकारियों के अनुसार “जागरूकता अभियान एवं एफडीए आपके द्वार” के तहत मोबाइल फूड लैब के माध्यम से शहर में खाद्य पदार्थों की जांच और लोगों को जागरूक करने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय करने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें छह माह तक की सजा और पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी पुलिस लाइन में अंतरजनपदीय पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Next Story

कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं : प्रदीप पटेल

Latest from Jhansi