झांसी 13 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए आज बुलायी गयी महानगर पदाधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रभारियों और संयोजको की आवश्यक बैठक को संबाेधित करते हुए मुख्य अतिथि और प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कहा कि इन चुनावों में विरोधियों को पटखनी देने के लिए मिलकर कुशलता से काम करना जरूरी है।
यहां भाजपा कार्यालय में झांसी लोकसभा के सांसद अनुराग शर्मा जी जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने एक-एक कर सभी प्रभारियों और संयोजकों से सभी नगर निगम नगर पालिका और पंचायतों के साथ-साथ सभी वार्ड में भाजपा की स्थिति को जाना। प्रदेश महामंत्री ने पार्टी द्वारा चलाए गए मतदाता पुनरीक्षण अभियान की भी एक-एक कर बहुत बारीकी से जानकारी ली, जहां कमी दिखाई दी वहां ठीक करने के निर्देश भी दिए ।
उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं की सक्रियता और परिश्रम तथा आप सबकी कुशल रणनीति से पार्टी को चुनाव जीतना है इसलिए आप सभी एक कुशल योजना बनाकर कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को हर घर हर जन तक पहुंचाएं ताकि विरोधियों को पटखनी दी जा सके। भाजपा की सरकार ने गांव ,गरीब, किसान ,शहर, नौजवान, महिला, सबके लिए इतने काम किए हैं इतनी योजनाएं चलाई हैं जितनी दूसरे दलों की सरकारें सोच भी नहीं सकती थी भाजपा की सरकार में देश और प्रदेश विकास तथा तरक्की का एक नया आयाम गढ़ रहा है।
झांसी लोकसभा के सांसद अनुराग शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता कहने से ज्यादा करने में विश्वास करता है और उनका यह विश्वास हमें जीत की दहलीज पर ले जाता है कार्यकर्ताओं के कारण ही आज देश प्रदेश में भाजपा का परचम गौरव के साथ लहर रहा है उन्होंने कहा कि लोकसभा विधानसभा की जीत के बाद अब हमें नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत वार्ड में चुनाव जितना है भाजपा देश का मिजाज बन चुका है और वह मिजाज यह है कि भाजपा जीतेगी तो भारत जीतेगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए हमें अपने हर बूथ को मजबूत करना पड़ेगा हर बूथ जीतना पड़ेगा और जीतने के लिए हमारे पास सबसे शक्तिशाली संगठन है कुशल नेतृत्व है और कार्यकर्ताओं का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास है और जनता के लिए संगठन सरकार के द्वारा किए गए सेवा का कार्य है हमें अपने शक्ति केंद्र अपने बूथ अपने वार्ड को मजबूत बनाने का कार्य करना है क्योंकि जीत का आधार सिर्फ और सिर्फ बूथ की विजय है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी संतविलास शिवहरे एमएलसी रमा निरंजन, जमुना कुशवाहा, रामतीर्थ सिंघल, अरिदमन सिंह पवन गौतम, जयदेव पुरोहित, नंदकिशोर भीलवाड़ा डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान महावीर सिंह जादौन बिहारी लाल आय, ,अमित साहू, चंद्रभान राय ,राज कांत वर्मा, अखिलेश गुप्ता, चित्रा सिंह, हरिमोहन सोनी ,करुणेश बाजपेई, अभिसेक जैन, नागेंद्र पाल ब आदि कायकर्ता उपस्थित रहे।