क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन

झांसी : के.डी. सिंह रोमानिया में ‘क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन’ में होंगे मुख्य वक्ता

/

झांसी । बुंदेलखंड के झांसी परिक्षेत्र में उप परिवहन आयुक्त के पद पर तैनात और ख्यातिलब्ध साहित्यकार के.डी. सिंह आगामी जनवरी माह के अंत में यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हिंदी का परचम फहराएंगे।
बुखारेस्ट स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित ‘क्षेत्रीय हिंदी सम्मेलन’ में उन्हें मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है।
बांदा जनपद के मूल निवासी श्री सिंह का चयन उनकी विशिष्ट साहित्यिक सेवाओं और वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रसार में उनके योगदान को देखते हुए किया गया है। अब तक विभिन्न विधाओं में उनकी 16 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
रोमानिया से प्राप्त आमंत्रण पत्र में उनके लेखन, देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में दिए गए उनके प्रभावशाली व्याख्यानों और वैश्विक स्तर पर उनकी ख्याति का विशेष उल्लेख किया गया है।
24 जनवरी को भारत से प्रस्थान करने वाले श्री सिंह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास में विशिष्ट अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।
विगत तीन दशकों से उत्कृष्ट साहित्य सृजन कर रहे के.डी. सिंह को हाल ही में खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में ‘छत्रसाल गौरव सम्मान’ से नवाजा गया था। इससे पूर्व उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा तीन बार और राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान सहित प्रयाग व बांदा गौरव सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
अंतरराष्ट्रीय पटल पर वे इससे पहले फिजी के विश्व हिंदी सम्मेलन, बाली (इंडोनेशिया) और मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला की सबसे प्राचीन यूनिवर्सिटी “सैन कार्लोस डी ग्वाटेमाला” में मुख्य वक्ता के तौर पर अपना व्याख्यान दे चुके हैं। राजकीय दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ उनके इस साहित्यिक सफर और रोमानिया यात्रा को लेकर झांसी और बांदा के प्रबुद्ध समाज व साहित्यकारों में भारी उत्साह है।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

मोंठ में 23 जनवरी से बहेगी श्री राम कथा रसधार

Next Story

झांसी मंडल रेल प्रबंधक ने किया डीजल शेड का निरीक्षण

Latest from Jhansi

समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है केन्द्र व राज्य सरकार:सुधीर सिंह

झांसी।नानक गंज सीपरी बाजार में रत्नेश क्लब द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह का सम्मान किया गया।