अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

झांसी :पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

//

झांसी। जनपद में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। विकास भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लखनऊ में लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

यहां आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत पवन गौतम, विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत, शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी, अध्यक्ष बौद्ध सेवा संस्थान हरगोविंद कुशवाहा भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने विकास भवन सभागार में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उनके प्रसिद्ध कविताओं का पाठ किया जिससे उनके कवि हृदय व्यक्तित्व को याद किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन गौतम अध्यक्ष जिला पंचायत ने अटल बिहारी वाजपेयीको केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, आदर्श और सुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश को ऐसी राजनीतिक संस्कृति दी, जिसमें संवाद, सहमति और राष्ट्रहित सर्वोपरि रहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के विचारों को आत्मसात कर समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सुशासन दिवस के माध्यम से उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
शिक्षक विधायक डॉ0 बाबूलाल तिवारी ने सुशासन के अर्थ को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका मतलब केवल प्रशासनिक दक्षता नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भाजपा के संस्थापक के रूप में भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में अध्यक्ष बौद्ध संस्थान हरगोविंद कुशवाहा ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा “अटल जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक युग पुरुष थे।उनके जीवन के मूल और सुशासन की उनकी परिकल्पना आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है।”

कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता श्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं सुशासन में प्रथम सुश्री गार्गी जैन,द्वितीय नम्रता राजपूत एवं तृतीय राहुल जोशी, एकलकाव्य पाठ प्रतियोगिता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित प्रथम सुधांशु द्विवेद, द्वितीय सुश्री सना खान,तृतीय सुश्री रागिनी राजपूत विजयी हुई प्रथम को 10 हजार द्वितीय को 05 हजार एवं तृतीय प्रतिभागी को ₹ 2500 का चेक भेंट किया गया। इसी क्रम में निबंध प्रतियोगिता ” अटल बिहारी वाजपेयी एवं सुशासन” में प्रथम सुश्री खुशी मिश्रा ₹05 हजार,द्वितीय सुश्री नैना प्रजापति ₹03 हजार एवं तृतीय मनीषा शुक्ला ₹02 हजार का चेक भेंट किया गया।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और पुरस्कृत छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों से आए छात्र छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

झांसी :उमेश साहू हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Next Story

झांसी: वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारे में प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन

Latest from Jhansi

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ परीक्षा को लेकर झांसी में तैयारियां ज़ोरों पर

झांसी । उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष