पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या

झांसी: शराबी पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या

//

झांसी। बुंदेलखंड में झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र में हुए एक हत्या मामले का खुलासा करते हुए थाना पुलिस और स्वाट तथा सर्विलांस की टीम ने हत्या आरोपी के रूप में व्यक्ति की पत्नी और उसके प्रेमी तथा उसके एक दोस्त को आज गिरफ्तार कर लिया।पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्यापुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने बताया कि 31 जनवरी को यूपी 112 पर सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 9 की ओर जाने वाले रास्ते पर क्रॉसिंग से कुछ पहले किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है । इस व्यक्ति की शिनाख्त जगभान निवासी तालबेहट ललितपुर के रूप में हुई थी। इस संबंध में जगभान कुशवाहा के पुत्र राज कुशवाहा ने नवाबाद थाना में उसके पिता की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया ।पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्यामामले की जांच के दौरान शिवकुमार लोधी और धर्मेंद्र लोधी निवासी थाना भौती जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश तथा किरण कुशवाहा निवासी तेरई फाटक थाना तालबेहट जिला ललितपुर का नाम प्रकाश में आया । इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी । इसी क्रम में पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली के यह तीनों हत्यारोपी बाइपास तिराहे पर महादेव परिसर के सामने मौजूद है। प्राप्त सूचना पर पुलिस ने तुरंत इलाके में घेराबंदी की और तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल साथ ही शिवकुमार की निशान देही पर जगभान की हत्या में प्रयोग किए गए असलाह अवैध देसी तमंचा 315 बोर भी बरामद कर लिया गया ।
पूछताछ में जगभान की पत्नी किरन कुशवाहा ने बताया कि वह अपने पति से बहुत परेशान थी वह बहुत शराब पीता था और उसके साथ आए दिन मारपीट करता था ।वह अपनी सारी जमीन मकान सब बेंच चुका था और शराब पीकर उसके साथ बहुत मारपीट करता था । इस बीच किरण की मुलाकात फेसबुक के जरिए शिवकुमार लोधी से हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया । इस बीच जगभान की किरण के साथ मारपीट बदस्तूर जारी रही ।

पति की मारपीट से परेशान होकर उसने पूरी बात शिवकुमार को बताई और शिवकुमार द्वारा किरण के कहने पर अपने दोस्त धर्मेंद्र लोधी के साथ मिलकर जगभान को मारने की योजना बनाई गई । शिवकुमार ने अपने नाम से एक सिम निकलवा कर किरण को दी और 31 जनवरी को जब जगभान घर से काम पर जाने के लिए निकला तो किरण ने शिव कुमार को इस बारे में जानकारी दी । जानकारी मिलने के बाद शिव कुमार और उसके साथी धर्मेंद्र ने मिलकर रेलवे स्टेशन से पुलिया नंबर 9 की तरफ जाने वाले सुनसान इलाके में 315 बोर के तमंचे से जगभान की गोली मारकर हत्या कर दी।

तीनों हत्या रुपयों को फिलहाल पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया जहां से तीनों को जिला कलाकार कारागार भेज दिया गया।

वैभव सिंह
बुंदेलखंड कनेक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

जनपद के सरकारी व निजी विद्यालयों एवं मदरसों में खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली : डॉ रमाकांत

Next Story

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण में झांसी रेंज लगातार 10वीं बार प्रथम

Latest from Jhansi